Gorakhpur Railway Guard Incident: रेलवे गार्ड की फटी पैंट, अफसर बोला– ऐसे ही करो ड्यूटी ! फिर जो हुआ वो जानकर चौंक जाएंगे
रेलवे गार्ड की फटी पैंट, अफसर बोला– ऐसे ही करो ड्यूटी…Gorakhpur Railway Guard Incident: Railway guard’s pants torn, officer said- do your

Gorakhpur Railway Guard Incident | Image Source | IBC24
गोरखपुर: Gorakhpur Railway Guard Incident: रेलवे में मानव संसाधन प्रबंधन और कर्मचारियों की सुविधाओं को लेकर एक विचित्र और चर्चा का विषय बन चुकी घटना सामने आई है। गोरखपुर में एक रेल गार्ड की ड्यूटी के दौरान पैंट फटने के बावजूद छुट्टी न मिलने और उसे मजबूरी में हाफ पैंट पहनकर लॉबी में साइन ऑन करने की घटना ने रेलवे कर्मचारियों में नाराजगी और असंतोष पैदा कर दिया है।
Gorakhpur Railway Guard Incident: यह मामला गुरुवार रात का है जब एक रेल गार्ड छपरा से मालगाड़ी के साथ ड्यूटी कर गोरखपुर लौटे। शुक्रवार सुबह जब वह दोबारा ड्यूटी पर जाने वाले थे तभी उनकी पैंट फट गई। इसके बाद गार्ड ने ड्यूटी में असमर्थता जताते हुए क्रू कंट्रोल को एक मेमो दिया और छुट्टी की मांग की। हालांकि उनकी इस अपील को दरकिनार करते हुए क्रू कंट्रोल की ओर से उसी मेमो पर यह निर्देश लिख दिया गया कि सहायक परिचालक प्रबंधक के निर्देशानुसार आपको फटी पैंट में ही ड्यूटी करनी होगी।यह आदेश पढ़कर गार्ड हैरान रह गए लेकिन मजबूरी में उन्होंने हाफ पैंट पहन कर लॉबी में साइन ऑन किया।
Gorakhpur Railway Guard Incident: साइन ऑन के बाद गार्ड को जिस मालगाड़ी के साथ रवाना होना था वह लगभग एक घंटे लेट थी। इस दौरान उन्होंने बाजार जाकर एक दुकान से नई पैंट खरीदी और फिर उसे पहनकर गाड़ी में सवार हुए। इस पूरे मामले को लेकर गार्ड्स के बीच भारी रोष है। उनका कहना है कि रेलवे में यूनिफॉर्म और सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण माने जाते हैं। एक तरफ तो फटी या ढीली पैंट को सुरक्षा में कमी माना जाता है वहीं दूसरी ओर जब पैंट फट गई तो गार्ड को ड्यूटी पर भेजना न केवल असंवेदनशीलता है बल्कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी है।
Gorakhpur Railway Guard Incident: गार्ड्स ने उदाहरण देते हुए कहा कि फरवरी 2023 में एक आदेश के तहत सहायक परिचालक प्रबंधक ने गार्ड की ढीली पैंट को ‘रेल सुरक्षा के लिहाज से अनुचित’ बताया था जिसके बाद कई कर्मचारियों ने अपनी पैंट टेलर से टाइट करवाई थी। ऐसे में अब फटी पैंट में ड्यूटी करने का आदेश दिया जाना नीति और व्यवहार, दोनों के लिहाज से गलत है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह एक घटना है जिसमें गोरखपुर में एक रेल गार्ड की ड्यूटी से पहले पैंट फट गई, लेकिन उसे छुट्टी नहीं दी गई और फटी या हाफ पैंट में ड्यूटी करने के लिए मजबूर किया गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gorakhpur Railway Guard Incident: Railway guard's pants torn
GORAKHPUR
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm