BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gwalior Gunpoint Loot : फायरिंग कर ज्वैलर्स को डराया, तिजोरी खोलने को कहा… फिर कारोबारी ने दिखाई ऐसी हिम्मत कि फेल हो गया पूरा प्लान

ग्वालियर के पिंटो पार्क बाजार में दो हथियारबंद बदमाशों ने ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर पिस्टल के दम पर तिजोरी खुलवाने की कोशिश की। कारोबारी विनय सोनी ने हिम्मत दिखाते …

Gwalior Gunpoint Loot

Gwalior Gunpoint Loot

Sneha Singh
Published: 18 Aug 2026 | 3:46 pmModified: 18 Aug 2026 | 3:54 pm
HIGHLIGHTS
  1. ग्वालियर के पिंटो पार्क स्थित ज्वैलर्स की दुकान में दो बदमाश पिस्टल लेकर घुसे।
  2. कारोबारी ने कुर्सी से हमला कर शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
  3. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से पिस्टल बरामद की है।

ग्वालियर : Gwalior Gunpoint Loot :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले के पिंटो पार्क बाजार में लूट की कोशिश उस समय नाकाम हो गई जब सराफा कारोबारी ने हिम्मत दिखाकर लुटेरों का मुकाबला किया। कुर्सी फेंककर शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े और दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी अशोकनगर के रहने वाले हैं। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला ?

दअरसल घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क स्थित एक ज्वैलर्स दुकान की है। दुकान के मालिक विनय सोनी सोने-चांदी के आभूषणों का कारोबार करते हैं। रोज की तरह सोमवार रात करीब 9:30 बजे वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश शाम से ही दुकान और कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

साफा बांधे दो युवक दुकान में घुस गए

रात करीब 10 बजे जैसे ही विनय सामान समेटने लगे, चेहरे पर साफा बांधे दो युवक दुकान में घुस गए। एक ने गेट पर पहुंचकर फायर किया और अंदर आकर विनय पर पिस्टल तान दी। बदमाश ने तिजोरी खोलने को कहा और डराने के लिए दूसरी बार भी फायर कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से कारोबारी घबरा गया। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद फुटेज के अनुसार एक बदमाश पिस्टल लोड कर अंदर घुसा।

गनप्वाइंट पर की तिजोरी खुलवाने की कोशिश

गनप्वाइंट पर तिजोरी खुलवाने की कोशिश के दौरान विनय ने पास रखी कुर्सी उठाकर बदमाश पर दे मारी और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। गोली की आवाज और चीख सुनते ही आसपास के दुकानदार और बाजार में मौजूद लोग दौड़कर दुकान पहुंचे। भीड़ ने भागने की कोशिश कर रहे दोनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

जाँच में जुटी पुलिस

इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल दोनों आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इलाज के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद व्यापारियों ने बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पिंटो पार्क बाजार की ज्वैलर्स दुकान में लूट की कोशिश हुई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Gwalior Jeweller Foils Robbery Attempt, Two Armed Suspects Arrested

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm