Gwalior Murder Case: पैसे के लिए दोस्त बना कातिल, गोली मारकर की हत्या, सबूत मिटाने जंगल में फेंकी लाश और नदी में मोबाइल
पैसे के लिए दोस्त बना कातिल, गोली मारकर की हत्या…Gwalior Murder Case: Friend became murderer for money, killed by shooting, threw body

Gwalior Murder Case | Image Source | IBC24
- ब्याज के पैसों ने ले ली दोस्ती की जान,
- दोस्त ने की गोली मारकर हत्या,
- लाश जंगल में फेंकी, मोबाइल नदी में डुबोया,
ग्वालियर: Gwalior Murder Case: कहावत है कि पैसा न दोस्त देखता है न रिश्तेदारी। कुछ ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला ग्वालियर जिले के डबरा देहात थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां 10 से 12 लाख रुपये के ब्याज की रकम बचाने के लिए एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्या की साजिश इतनी शातिर तरीके से रची गई कि किसी को शक भी न हो।
Read More : Panna News: कोबरा सांप के काटने पर युवक ने उठाया चौंकाने वाला कदम, बहादुरी देखकर हर कोई हैरान
Gwalior Murder Case: घटना 9 जून की बताई जा रही है। मृतक विवेक राज को उसका दोस्त चंदू जाटव दतिया में पार्टी करने के बहाने ले गया। विवेक को बाइक चलाने को कहा गया, जबकि चंदू और एक अन्य आरोपी उसके पीछे बैठ गए। तीसरा साथी दूसरी बाइक से पीछे-पीछे चल रहा था। रास्ते में चलते हुए पीछे बैठे आरोपी ने कमर से पिस्तौल निकाली और विवेक के सिर में गोली मार दी।
Gwalior Murder Case: हत्या के बाद आरोपियों ने शव को दतिया जिले के ग्राम निचरौली के जंगलों में फेंक दिया और सबूत मिटाने के लिए विवेक के दोनों मोबाइल फोन सिंध नदी में फेंक दिए। घटना के बाद विवेक के परिजन उसकी तलाश में जुट गए और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। परिवार की ओर से चंदू जाटव पर संदेह जताया गया। पुलिस ने जब चंदू से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया और पूरी साजिश का खुलासा किया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ग्वालियर हत्या मामला एक दोस्त की बेरहमी से हत्या का केस है जिसमें चंदू जाटव नामक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 10-12 लाख रुपये के ब्याज से बचने के लिए विवेक राज नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Murder Case: Friend became murderer for money, killed by shooting, threw body in the forest and mobile in the river to destroy evidence
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm