Gwalior Attempted Rape: घर के बाहर खेल रही मासूम को देख बिगड़ी पड़ोसी की नीयत, चॉकलेट देने के बहाने की रेप की कोशिश, और फिर…
Gwalior Attempted Rape: घर के बाहर खेल रही मासूम को देख बिगड़ी पड़ोसी की नीयत, चॉकलेट देने के बहाने की रेप की कोशिश, और फिर…

Gwalior Attempted Rape/Image Source- IBC24 File Photo
- जिले में 8 साल की मासूम से रेप की कोशिश।
- पड़ोसी ने चॉकलेट और पैसे देने के बहाने बुलाया घर।
- मां के विरोध करने पर आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी।
ग्वालियर। Gwalior Attempted Rape: ग्वालियर में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पड़ोसी आरोपी ने बच्ची को खेलते वक्त चॉकलेट और पैसे देने के बहाने अपने घर बुलाया और फिर उसके साथ अश्लील हरकत की। जबकि बच्ची आरोपी को मामा कह कर बुलाती थी। मां बच्ची को तलाशते हुए पहुँची तो आरोपी के घर से बच्ची रोती हुई बाहर निकली। फिर बच्ची ने अपने साथ हुई घटना मां को बताई। जिसकी शिकायत मां ने बच्ची के साथ थाने पहुंचकर की। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दअरसल, जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज निवासी 8 साल की मासूम बच्ची दोपहर के वक्त घर के बाहर खेल रही थी, तभी उनके पड़ोस में रहने वाला अमजत खान ने बच्ची को खेलता हुआ देख उसे चॉकलेट और पैसे देने के बहाने अपने घर बुला लिया। जहां उसने घर के अंदर बच्ची को पलंग पर लेटा लिया और फिर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची उससे मामा कह कर दूर करने का प्रयास करने लगी। लेकिन वहसी नहीं माना। जब बच्ची की मां बच्ची को देखने बाहर आई तो बच्ची नहीं दिखी। उसे आसपास तलाशते हुए बच्ची की मां अमजत के घर के पास जा पहुँची। जहां बच्ची की मां की आवाज को सुन आरोपी ने उसे छोड़ दिया तो बच्ची आरोपी के घर से रोती हुई बाहर निकली।
Gwalior Attempted Rape: तब मां ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने आरोपी की हरकत के बारे में बताया। जब बच्ची की मां ने आरोपी से उसके करतूत के बारे में बात की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद बच्ची को लेकर बच्ची की मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने मां की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी अमजत खान के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Web Title: Tried to rape an 8-year-old innocent on the pretext of giving her chocolate
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pmJudge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |
01 Oct 2026 | 4:20 pm