अधोमुखश्वानासन के लाभ

Ads

अधोमुखश्वानासन के लाभ

  •  
  • Publish Date - June 9, 2018 / 01:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 01:11 PM IST

रायपुर। योग के शुरूआती आसान में अधोमुखश्वानासन को रखा जाता है। इसे करना बेहद आसान है। और इसे करने के बाद आपको स्वास्थ्य लाभ भी होगा साथ ही इससे आप अपने शरीर को हल्का भी महसूस करेंगे। अधोमुखश्वानासन कैसे किया जाता है आज हम जानते हैं। 

ये भी पढ़ें -नशे की लत से भी छुटकारा दिलाएगा त्राटक योग क्रिया

सबसे पहले सीधे खड़े हों और दोनों पैरों के बिच छोड़ा दूरी रखें।

उसके बाद धीरे से नीचे की ओर मुड़ें जिससे की V जैसे Shape बनेगा।

ध्यान रखें दोनों हाथों और पैरों के बीच में थोडा सा दूसरी रखना होगा। 

साँस लेते समय अपने पैरों की उँगलियों की मदद से अपने कमर को पीछे की ओर खींचें। अपने पैरों और हांथों को ना मोड़ें।

ऐसा करने से आपके शरीर के पीछे, हांथों और पैरों को अच्छा खिंचाव मिलेगे।

एक लम्बी साँस लें और कुछ देरी के लिए इस योग पोज़ में रुकें।

अधोमुखश्वानासन योग के फायदे 

मांसपेशियों में मजबूती आती है।

साइनस की समस्या दूर होती है।

शरीर को अच्छा खिचाव मिलता है।

रक्त परिसंचरण में सुधार आता है।

मनोज अग्रवाल (योग एक्सपर्ट )