Health Tips: किसी औषधि से कम नहीं ये चमत्कारी पौधा, हार्ट समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण, जानें फायदे…
Kaner plant cures heart disease: किसी औषधि से कम नहीं ये चमत्कारी पौधा, हार्ट समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण, जानें फायदे...
Kaner plant cures heart disease
Kaner plant cures heart disease: हमारे देश में बहुत सारे पेड़-पौधे पाए जाते हैं। लेकिन कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी होते हैं जो किसी औषधि से कम नहीं होते। कई तरह की बीमारियों के इलाज में कारगर होते हैं। आयुर्वेद में इनका इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही आयुर्वेदिक पौधे के बारे में बताने वाले हैं जिसके इस्तेमाल से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।
चलिए बताते हैं कि आखिर कौन सा ये पौधा है जो रामबाण इलाज का काम करता है। तो आपको बता देते हैं कि हम जिस पौधे की बात कर रहे हैं दरअसल वो पौधा कनेर का है। इस पौधे में पीले रंग के फूल होते हैं। ये पौधा आपको आसानी से मिल सकता है। इसकी फूल, पत्तियां, छाल, जड़ के प्रयोग से आप कई गंभीर रोगों से छुटकारा पा सकते हैं।
इन बीमारियों से मिलती है राहत
इस पौधे को अंग्रेजी में thevetia peruviana कहते हैं। यह एक सदाबहार पौधा है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। कनेर के फूल दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं, इनके गुण भी उतने ही अधिक हैं। आयुर्वेद के अनुसार कनेर का पौधा हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ये हमें हार्ट, खुजली, चेहरे के मस्से, चोट, मोच, सूजन, समेत कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।
इन समस्याओं से मिलेगी राहत
जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) ने बताया कि हमारे यहां कनेर कई प्रकार के होता है, पर जो कॉमन है वह पीले कलर का होता है। इसकी जो पत्तियां हैं। वह विषैली होती हैं पर इसके फायदे भी बहुत हैं। अगर किसी को खुजली की समस्या हो तो इसकी पत्तियों का लेप बनाकर लगाने से काफी लाभ मिलता है। इसके अलावा यह हार्ट की बीमारी में फायदेमंद है।
Kaner plant cures heart disease: साथ ही साथ जिन महिलाओं में मासिक धर्म सही से नहीं आता है, तो इसकी छाल का काढ़ा बनाकर सेवन करने से काफी फायदा होता है। अगर किसी को चोट या मोच सूजन जैसी समस्याएं हैं इसकी पत्तियों को गर्म करके बांधने से दर्द कम हो जाता है। इसके अलावा किसी के चेहरे पर मस्से या दाग धब्बे हैं, तो वह कनेर की छाल का पेस्ट बनाकर लगाने से इन समस्याओं से छुटकारा पा सकता है।

Facebook


