47 Naxalites Surrendered: लाल आतंक को एक और करारा झटका, एक साथ इतने नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई बड़ी घटनाओं में थे शामिल

Ads

47 Naxalites Surrendered : लाल आतंक को करारा झटका, एक साथ कई खूंखार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 05:21 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 05:38 PM IST
HIGHLIGHTS
  • तेलंगाना में 47 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  • बड़े माओवादी कैडर के सदस्य भी शामिल
  • 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त घोषित किया गया

तेलंगाना47 Naxalites Surrendered : छत्तीसगढ़ के सीमा से लगे हैदराबाद से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां लाल आतंक को करारा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक 47 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है, जिसमें कई बड़े कैडर के माओवादी शामिल हैं।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में बादसे सुंदरी, विमला, सवलम बिचम जैसे बड़े नक्सली शामिल हैं, वहीं इस मामले में तेलंगाना पुलिस आज खुलासा कर सकती है। (47 Naxalites Surrendered)

 

31 मार्च को नक्सल मुक्त घोषित हुआ छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्सलवाद खात्मे के ऐलान के बाद से ही लगातार कई बड़े नक्सलियों ने सरेंडर किया और कई बड़े नक्सली लीडर्स को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। वहीं 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें

 

कितने नक्सलियों ने सरेंडर किया है?

कुल 47 नक्सलियों ने तेलंगाना में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

क्या इनमें बड़े नेता शामिल हैं?

हां, बादसे सुंदरी, विमला और सवलम बिचम जैसे बड़े कैडर के सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं।

सरेंडर कहां हुआ?

यह आत्मसमर्पण तेलंगाना में हुआ है, जो छत्तीसगढ़ सीमा के पास का क्षेत्र है।

क्या छत्तीसगढ़ अब नक्सल मुक्त है?

सरकारी दावों के अनुसार 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है।

आगे क्या होगा?

पुलिस इन नक्सलियों से पूछताछ करेगी और पुनर्वास प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

शीर्ष 5 समाचार