BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhindwara Cough Syrup Case: जहरीले कफ सिरप मामले में एक और बड़ा एक्शन, हटाए गए मध्यप्रदेश के ड्रग कंट्रोलर, सीएम यादव के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई

जहरीले कफ सिरप मामले में एक और बड़ा एक्शन, Another major action in the poisonous cough syrup case, Madhya Pradesh’s drug controller removed

Chhindwara Cough Syrup Case: जहरीले कफ सिरप मामले में एक और बड़ा एक्शन, हटाए गए मध्यप्रदेश के ड्रग कंट्रोलर, सीएम यादव के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई
Deepak Sahu
Published: 06 Oct 2025 | 11:02 pmModified: 07 Oct 2025 | 12:02 am

भोपालः Chhindwara Cough Syrup Case: जहरीले कफ सिरप मामले को लेकर मध्यप्रदेश सरकार एक्शन मोड में है। सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद अब प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर दिनेश मौर्य को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब संचालक स्वास्थ्य सेवाएं दिनेश श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले सीएम यादव ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन के उपसंचालक शोभित कोष्टा, छिंदवाड़ा के ड्रग इंस्पेक्टर गौरव शर्मा और जबलपुर ड्रग इंस्पेक्टर शरद जैन सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे।

डॉक्टर गिरफ्तार-निलंबित, कंपनी के खिलाफ FIR

Chhindwara Cough Syrup Case: इससे पहले छिंदवाड़ा जिले के परासिया में 14 बच्चों की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. प्रवीण सोनी और श्रेसन फार्मास्युटिकल कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। डॉ. सोनी को गिरफ्तार कर लिया था। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई में 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। जांच में कफ सिरप कोल्ड्रिफ में 46.2% डायएथिलिन ग्लायकॉल (DEG) की पुष्टि हुई है, जिसे बच्चों की मौत का कारण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डॉ. सोनी को निलंबित कर दिया गया है।

दो और सिरप में मिला केमिकल

छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच अब मध्यप्रदेश में दो और कफ सिरप में खतरनाक केमिकल होने बात सामने आई है। री लाइफ और रेस्पिफ्रेस टीआर नाम से सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा पाई गई है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। दोनों सिरप पर तत्काल रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू दी गई है। कोल्ड्रिफ कफ सिरप में खतरनाक केमिकल की पुष्टि होने के बाद छिंदवाड़ा में जांच के लिए 19 सिरप के नमूने लिए गए थे, जिनमें से 4 मानकों पर खरे नहीं उतरे। सबसे गंभीर मामला 'री लाइफ' और 'रेस्पिफ्रेस टीआर' कफ सिरप में सामने आया है, जिनमें डायएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा 0.1% से अधिक पाई गई। यह वही खतरनाक केमिकल है जो पहले 'कोल्डरिफ' कफ सिरप में पाया गया था और जिससे कई बच्चों की जानें गई थीं।

 

 

 

इन्हें भी पढ़ेंः-

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Another major action in the poisonous cough syrup case, Madhya Pradesh's drug controller removed

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm