(Apple Pay Launch in India/ Image Credit: PYMNTS.com)
नई दिल्ली: Apple Pay Launch in India: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद Apple Pay ने भारत में दस्तक दे दी है। Apple ने बुधवार को देश में अपनी Tap-to-Pay सर्विस (Apple Pay Launch in India) शुरू की है। कंपनी ने इसे भारत में Axis Bank के साथ लॉन्च किया है। फिलहाल Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड ही Apple Pay में जोड़े जा सकते हैं। Apple का कहना है कि पेमेंट के दौरान यूजर्स की वित्तीय जानकारी की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है।
Apple Pay की मदद से यूजर्स दुकानों पर बिना कार्ड निकाले पेमेंट कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा iPhone, iPad और Apple Watch पर उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक, आगे Mac डिवाइस पर भी इसका सपोर्ट दिया जाएगा। फिजिकल स्टोर में पेमेंट के लिए PoS मशीन में NFC या Tap-to-Pay सुविधा होना जरूरी है। ऐसी मशीन पर Apple डिवाइस टैप करके भुगतान किया जा सकता है।
Apple Pay से पेमेंट करने का तरीका (Apple Pay Launch in India) काफी आसान है। NFC सपोर्ट वाली PoS मशीन के पास iPhone या Apple Watch ले जाकर पेमेंट किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, सामान्य चेकआउट के दौरान अलग से कार्ड PIN या OTP डालने की जरूरत नहीं होती। पेमेंट की सुरक्षा Apple के डिवाइस सिक्योरिटी सिस्टम और यूजर की ऑथेंटिकेशन व्यवस्था से जुड़ी रहती है।
Apple के मुताबिक, Apple Pay में यूजर का वास्तविक कार्ड नंबर डिवाइस या Apple के सर्वर पर स्टोर नहीं किया जाता। इसके बजाय एक Device Account Number (DAN) बनाया जाता है। यह नंबर डिवाइस के Secure Element में सुरक्षित रूप से स्टोर रहता है। पेमेंट के समय असली कार्ड नंबर दुकानदार के साथ साझा नहीं किया जाता, जिससे कार्ड की जानकारी को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।
कंपनी का कहना है कि Apple Pay से किए गए ट्रांजैक्शन की जानकारी Apple अपने पास स्टोर नहीं करता। पेमेंट से जुड़ी जानकारी यूजर, मर्चेंट और संबंधित बैंक या कार्ड जारी करने वाली संस्था के बीच रहती है। भारत में लॉन्च (Apple Pay Launch in India) के साथ Apple Pay अब 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध हो गया है और इसके साथ हजारों बैंक व पेमेंट नेटवर्क पार्टनर जुड़े हैं।
Axis Bank का योग्य Visa या Mastercard क्रेडिट कार्ड Apple Pay में जोड़ने के लिए बैंक के लेटेस्ट ऐप से कार्ड को Apple Wallet में ऐड किया जा सकता है। इसके अलावा iPhone में Apple Wallet खोलकर ‘+’ विकल्प चुनें और स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें। कार्ड जुड़ने के बाद NFC वाली PoS मशीन पर डिवाइस टैप करके पेमेंट किया जा सकता है। फिलहाल भारत में शुरुआत सीमित कार्ड सपोर्ट के साथ हुई है भविष्य में और बैंक व कार्ड जुड़ सकते हैं।