Bargi Cruise Accident : एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, क्रूज पायलट समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त, कई पर गिरी गाज… हादसे में इतने लोगों की गई थी जान

Ads

Bargi Cruise Accident : एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, क्रूज पायलट समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त, कई पर गिरी गाज... हादसे में इतने लोगों की गई थी जान

Bargi Cruise Accident/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बरगी क्रूज़ हादसे के बाद CM मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई
  • 3 कर्मचारियों को बर्खास्त, मैनेजर सस्पेंड
  • रीजनल मैनेजर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

Bargi Cruise Accident : जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज़ हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर दिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 9 मृतकों में 8 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। SDRF, NDRF और भारतीय सेना की संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन (Bargi Cruise Accident) चला रही हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है। इसी बीच सीएम मोहन यादव ने दोषियों पर कड़ा एक्शन लेते हुए सख्त कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री ने क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड एवं टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच संस्थित की गई है (Bargi Cruise Accident)।

वहीं सीएम ने कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे की घोषणा

घटना (Bargi Cruise Accident) के बाद प्रशासन और सरकार ने तुरंत सक्रियता दिखाई है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और स्पष्ट किया कि जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने क्रूज़ के अनफिट होने के आरोपों को खारिज करते हुए उच्च स्तरीय जांच की बात कही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटा हुआ है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

सीएम मोहन यादव ने जताया था दुख

हादसे (Bargi Cruise Accident) को लेकर सीएम मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। सीएम मोहन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।’

बरगी क्रूज़ हादसा कहाँ हुआ था?

यह हादसा जबलपुर के बरगी बांध में हुआ था।

किन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया?

क्रूज़ पायलट, हेल्पर और टिकट काउंटर प्रभारी को बर्खास्त किया गया है।

किस अधिकारी को सस्पेंड किया गया है?

मैकल रिजॉर्ट और बोट क्लब मैनेजर सुनील मरावी को सस्पेंड किया गया है।

क्या किसी अधिकारी पर जांच होगी?

हाँ, रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

CM ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

शीर्ष 5 समाचार