Mahakumbh 2025: प्रयागराज पहुंची विधायक भावना बोहरा और गोमती साय, त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी, देखें वीडियो
Mahakumbh 2025: प्रयागराज पहुंची विधायक भावना बोहरा और गोमती साय, त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी, देखें वीडियो

Mahakumbh 2025
प्रयागराज: Mahakumbh 2025 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज हो चुका है। महाकुंभ का पहला अमृत स्नान 14 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शुरू हुआ है। महाकुंभ मेला हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो हर 12 वर्ष में संगम तट पर होता है। इस मेले में लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था के साथ संगम में स्नान करते हैं। महाकुंभ में देश ही नहीं विदेशों के लोग भी पहुंच रहे हैं। वहीं अब महाकुंभ में नेताओं का आना जाना शुरु हो चुका है।
Mahakumbh 2025 इस मौके पर अब छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, विधायक गोमती साय और भावना बोहरा भी पहुंचे और त्रिवेणी संगम पर स्नान करने के साथ पूजा भी की। तीनों जनप्रतिनिधियों से IBC24 से खास बातचीत की। इस दौरान सभी ने इस आयोजन के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की तो साथ ही छत्तीसगढ़ पवेलियन की तारीफ करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय की भी जमकर तारीफ की। इस महामुंभ में शामिल होने पर कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस पूर्ण महाकुंभ में शामिल होंने का मौका मिला।
45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
आपको बता दें कि महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी को शुरू हुआ था और यह 26 फरवरी तक चलेगा। पहले ही दिन, महाकुंभ में डुबकी लगाने वालों का आंकड़ा एक करोड़ के पार चला गया था। मकर संक्रांति के अमृत स्नान के अवसर पर तो यह संख्या और भी बढ़ गई, जब एक दिन में साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। मौनी अमावस्या के दिन दस करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई गई है। कयास लगाया जा रहा है कि इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के पवित्र संगम में स्नान करने का अनुमान है।
▶ छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, विधायक गोमती साय और भावना बोहरा भी पहुंचे और त्रिवेणी संगम पर स्नान करने के साथ पूजा भी की।
▶ इस महामुंभ में शामिल होने पर कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस पूर्ण महाकुंभ में शामिल होंने का मौका मिला।… pic.twitter.com/5MgHy5Eq3k
— IBC24 News (@IBC24News) January 21, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महाकुंभ 2025 में अनुमानित 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhavna-Bohra and Gomti Sai participated in the maha kumbh
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm