BHEL Recruitment 2026: अब बिना परीक्षा के 10वीं पास वालों को BHEL में मिलेगी नौकरी, लेकिन आवेदन करने के लिए महज इतने दिन बाकी

BHEL Recruitment 2026: BHEL ने अप्रेंटिसशिप के 380 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

BHEL Recruitment 2026: अब बिना परीक्षा के 10वीं पास वालों को BHEL में मिलेगी नौकरी, लेकिन आवेदन करने के लिए महज इतने दिन बाकी

(BHEL Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 7, 2026 / 01:00 pm IST
Published Date: September 7, 2026 12:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • BHEL में 380 अप्रेंटिस पद
  • 10वीं + ITI वालों के लिए मौका
  • बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

BHEL Recruitment 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती (BHEL Recruitment 2026) का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 380 युवाओं को एक साल के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि उम्मीदवारों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। योग्य उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इसी के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2026 है।

9 ट्रेड में मिलेंगे अवसर

इस भर्ती में अलग-अलग 9 ट्रेड को शामिल किया गया है। इनमें फिटर के 125, वेल्डर के 115, इलेक्ट्रीशियन के 30, टर्नर के 20 और मशीनिस्ट के 20 पद हैं। इसके अलावा इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 12, मैकेनिक आरएंडसी के 6 और सीओपीए के 45 पद शामिल हैं। इन सभी पदों को मिलाकर कुल 380 अप्रेंटिस सीटें हैं।

हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

अप्रेंटिसशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और मैकेनिक आरएंडसी ट्रेड के लिए 11,040 रुपये प्रति माह निर्धारित किए गए हैं। वहीं वेल्डर और सीओपीए ट्रेड में चयनित उम्मीदवारों को 10,560 रुपये महीने मिलेंगे। ट्रेनिंग की अवधि एक साल होगी।

10वीं और ITI जरूरी

इस भर्ती में आवेदन (BHEL Recruitment 2026) करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से फुल टाइम ITI कोर्स किया होना चाहिए। वेल्डर ट्रेड के लिए NCVT का ट्रेड सर्टिफिकेट मान्य होगा। आयु सीमा की बात करें तो 1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आयु सीमा में छूट

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। SC और ST वर्ग को 5 साल, OBC वर्ग को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। वहीं, जो उम्मीदवार पहले से किसी अप्रेंटिसशिप में हैं या पहले ही अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके हैं वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

12 सितंबर तक ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवारों (BHEL Recruitment 2026) को सबसे पहले RDSE पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद मिलने वाले नंबर को सुरक्षित रखना जरूरी है। इसके बाद BHEL Trichy के पोर्टल पर जाकर उसी रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आवेदन पूरा करना होगा। फॉर्म भरते समय जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2026 है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।