bhiwandi news
Bhiwandi News: भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी तालुका में रविवार रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सावद नाका के जानवल गांव स्थित पैरा मॉन लॉजिस्टिक पार्क में रात करीब 10 बजे अचानक आग भड़क उठी। यह आग ‘शैडो फैक्स कोरियर’ नामक कंपनी के गोदाम में लगी, जहां बड़ी मात्रा में ऑनलाइन प्रोडक्ट्स का स्टॉक रखा गया था। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही समय में इसने पास के एक और बड़े गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया।
#WATCH भिवंडी, महाराष्ट्र | भिवंडी के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/dqFxKeZGoR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2025
आग से उठती लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। आसमान लाल और काला हो चुका था, और इस दृश्य ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।आग लगने की सूचना मिलते ही भिवंडी फायर ब्रिगेड की टीम दो फायर टेंडर और एक टैंकर के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गोदाम के भीतर भारी मात्रा में कपड़े और कुछ केमिकल भी मौजूद थे, जिससे आग और भी तेज़ी से फैली।
Bhiwandi News: दमकलकर्मी वजीर पटेल ने बताया कि उन्हें रात 9:45 बजे कॉल प्राप्त हुआ, और जब वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक पूरा गोदाम लपटों में घिर चुका था। आग की भयावहता को देखते हुए कल्याण और उल्हासनगर से भी दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।रविवार होने की वजह से गोदाम बंद था, जिससे एक बड़ी राहत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल, प्रशासन ने आग पर नियंत्रण पा लिया है, लेकिन आग की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
#WATCH भिवंडी, महाराष्ट्र | फायरमैन वज़ीर पटेल ने कहा, “हमें रात 9.45 बजे फ़ोन आया और यहां पहुंचने पर हमने देखा कि पूरा गोदाम जल रहा था… कल्याण और उल्हासनगर से भी दमकल की गाड़ियां तुरंत पहुंच गईं… कोई हताहत नहीं हुआ है। आस-पास के गोदामों को बचा लिया गया… गोदाम में कुछ… https://t.co/Rzde9hchvr pic.twitter.com/lr5P9NZQdG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2025
Bhiwandi News: प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करोड़ों रुपये का माल जलकर खाक हो गया है। कंपनी का सारा ई-कॉमर्स स्टॉक – जिसमें कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उत्पाद शामिल थे – पूरी तरह से जल चुका है। दमकलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आसपास के अन्य गोदामों को बचा लिया गया, जिससे और बड़ा नुकसान होने से टाला जा सका।
read more: India Women vs Pakistan Women World Cup: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सीएम साय ने दी बधाई, कहा – देश के लिए गर्व का पल…