Bihar Vidhansabha Chunav: बिहार चुनाव में आज से पीएम मोदी का महाशंखनाद, समस्तीपुर और बेगूसराय की रैलियों से शुरू होगी चुनावी जंग, ‘लठबंधन’ पर फिर बरसे मोदी…
बिहार की सियासत आज एक नए मोड़ पर पहुंचने जा रही है। राज्य में चुनावी माहौल अपने चरम पर है और आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बहुचर्चित चुनावी अभियान …

bihar vidhansabha chunav
- आज से बिहार चुनाव में पीएम मोदी का चुनावी अभियान शुरू।
- समस्तीपुर और बेगूसराय में दो बड़ी जनसभाओं को करेंगे संबोधित।
- कल पीएम ने युवा कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया था।
Bihar Vidhansabha Chunav: बिहार: बिहार की सियासत आज एक नए मोड़ पर पहुंचने जा रही है। राज्य में चुनावी माहौल अपने चरम पर है और आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बहुचर्चित चुनावी अभियान का आगाज़ कर रहे हैं।
जनसभाओं को संबोधित करेंगे पीएम
Bihar Vidhansabha Chunav: प्रधानमंत्री मोदी आज समस्तीपुर और बेगूसराय में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जहां से वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पक्ष में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। इन जनसभाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन और भाजपा संगठन ने विशेष तैयारियां की हैं। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पीएम मोदी का संबोधन सुनने के लिए उत्साहित हैं।
कल पीएम ने युवा कार्यकर्ताओं से की थी बातचीत
Bihar Vidhansabha Chunav: प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान की शुरुआत ऐसे समय हो रही है जब राज्य की राजनीति में विपक्षी गठबंधन लगातार सरकार पर हमले तेज कर रहा है। इसी बीच कल प्रधानमंत्री ने बिहार के युवा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया था। इस संवाद के दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर करारा प्रहार करते हुए उसे ‘लठबंधन’ करार दिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि बिहार का विकास ‘लठ’ से नहीं बल्कि ‘लक्ष्य’ से होता है, और भाजपा का लक्ष्य है, हर घर तक विकास, हर हाथ को रोजगार और हर बूथ को मजबूती।
उन्होंने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि चुनाव केवल नेताओं का नहीं बल्कि हर कार्यकर्ता की परीक्षा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने बूथ पर जनता से सीधे संवाद करें और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
Bihar Vidhansabha Chunav: आज पीएम मोदी की रैलियों को लेकर पूरे बिहार में राजनीतिक हलचल तेज है। समस्तीपुर और बेगूसराय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री इन जनसभाओं में न केवल केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करेंगे, बल्कि राज्य में विपक्ष पर भी तीखा वार करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आएंगे बिहार
Bihar Vidhansabha Chunav: इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज बिहार के चुनावी रण में उतरने जा रहे हैं। शाह आज बक्सर और सीवान में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन सभाओं में वे एनडीए के 12 प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे। अमित शाह के भाषणों का भी खासा राजनीतिक महत्व माना जा रहा है, क्योंकि वे अक्सर विपक्ष पर सीधे हमले करते हैं और चुनावी रणनीति को धार देते हैं।
भाजपा और जदयू गठबंधन इस बार भी राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है। वहीं, विपक्षी गठबंधन ने भी मोदी सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पीएम मोदी का चुनावी शंखनाद आज से समस्तीपुर और बेगूसराय की जनसभाओं के साथ शुरू हुआ।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Bihar Vidhansabha Elections: PM Modi's grand conch shell sounding in Bihar elections from today
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm