Chaitra Navratri 2025 9th Day: चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन आज, जानें मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि, मंत्र, महत्व और आरती
चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन आज..Chaitra Navratri 2025 9th Day: Today is the last day of Chaitra Navratri, know the method of worship, mantra

Chaitra Navratri 2025 9th Day | Image Source | IBC24
- चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन, मां सिद्धिदात्री की पूजा करें,
- मां सिद्धिदात्री की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं,
- आज राम नवमी और कई शुभ योग भी बन रहे हैं,
Chaitra Navratri 2025 9th Day: चैत्र नवरात्रि के नवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। यह दिन देवी दुर्गा के अंतिम और परम शक्तिशाली स्वरूप को समर्पित होता है। मां सिद्धिदात्री वह दिव्य शक्ति हैं जो आठों सिद्धियां - अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व – प्रदान करती हैं। इन्हीं की कृपा से भगवान शिव अर्धनारीश्वर स्वरूप में प्रकट हुए।
मां सिद्धिदात्री का स्वरूप
Chaitra Navratri 2025 9th Day: मां लक्ष्मी की तरह कमल पर विराजमान। चार भुजाओं में शंख, चक्र, गदा और कमल धारण करती हैं। लाल या बैंगनी वस्त्र में अलंकृत। तेजस्वी मुखमंडल, शांत मुद्रा।
Read More: फुटबॉल स्टेडियम के नीचे दबा 2,000 साल पुराना राज: 129 कंकालों की खोज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
मां सिद्धिदात्री पूजा विधि
Chaitra Navratri 2025 9th Day: ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ लाल या जामुनी वस्त्र धारण करें। लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। गंगाजल से शुद्धिकरण कर रोली, अक्षत, फूल, पान-सुपारी, नारियल आदि अर्पित करें। पूरे परिवार के साथ मिलकर हवन करें। दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का पाठ और देवी को आहुति देना अत्यंत शुभ होता है। कन्या पूजन करें। 9 कन्याओं और 1 लंगुर को भोजन कराएं और भेंट दें। भोग में हलवा, पूड़ी, काले चने, नारियल की मिठाई, मौसमी फल और खीर अर्पित करें।
मां सिद्धिदात्री के मंत्र:
- सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥- वन्दे वांछित मनोरथार्थ चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
कमलस्थितां चतुर्भुजा सिद्धीदात्री यशस्वनीम्॥- नवार्ण मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै
- या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
हवन का महत्व: Chaitra Navratri 2025 9th Day: नवमी पर हवन करना विशेष फलदायक माना गया है। इस दिन पूरे परिवार के साथ हवन में सम्मिलित होकर मां के मंत्रों से आहुति दें और सुख-समृद्धि की कामना करें।
कन्या पूजन का महत्व: Chaitra Navratri 2025 9th Day: माना जाता है कि कन्याओं में मां दुर्गा स्वयं निवास करती हैं। नवमी पर कन्याओं को ससम्मान भोजन कराना और भेंट देना अति पुण्यकारी होता है। इससे मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मां सिद्धिदात्री की आरती
जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता,
तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता।
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि,
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि॥कठिन काम सिद्ध कराती हो तुम,
जब भी हाथ सेवक के सर धरती हो तुम।
तेरी पूजा में तो न कोई विधि है,
तू जगदम्बे दाती तू सर्वसिद्धि है॥रविवार को तेरा सुमरिन करे जो,
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो।
तुम सब काज उसके कराती हो पूरे,
कभी काम उसके रहे न अधूरे॥तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया,
रखे जिसके सर पर मैया अपनी छाया।
सर्व सिद्धि दाती वो है भाग्यशाली,
जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली॥
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मां सिद्धिदात्री, देवी दुर्गा का नवमं और अंतिम स्वरूप हैं। ये सभी आठ सिद्धियों (अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व) को प्रदान करने वाली देवी हैं। इनकी कृपा से भगवान शिव अर्धनारीश्वर रूप में प्रकट हुए थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chaitra Navratri 2025 9th Day: Today is the last day of Chaitra Navratri
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm