Pyaj Price Relief: प्याज के महंगे दामों के बीच बड़ा तोहफा! ‘कांदा एक्सप्रेस’ ने दी बड़ी राहत, 35 रुपये किलो में मिल रहा प्याज
Pyaj Price Relief: प्याज की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार अपने बफर स्टॉक से प्याज की बिक्री शुरू कर रही है। उपभोक्ताओं को यह प्याज 35 रुपये प्रति किलो की रियायती कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे महंगाई पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।
(Pyaj Price Relief/ Image Credit: Pexels)
- ₹35 किलो में मिल रहा सरकारी प्याज
- ‘कांदा एक्सप्रेस’ से हो रही सप्लाई
- 1.21 लाख टन का बफर स्टॉक
नई दिल्ली: Pyaj Price Relief: देश में बढ़ती प्याज की कीमतों के बीच आम लोगों के लिए बड़ी (Pyaj Price Relief) राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने महंगाई को काबू करने के लिए अपने बफर स्टॉक से प्याज की बिक्री शुरू कर दी है। सरकारी आउटलेट्स पर प्याज 35 रुपये प्रति किलो की रियायती कीमत पर मिल रही है। सरकार की इस पहल के बाद कुछ शहरों में प्याज के बाजार भाव में भी करीब 2 रुपये से 3 रुपये प्रति किलो की कमी देखने को मिली है।
17 शहरों में हजारों टन बिक्री
सरकार पिछले 10 दिनों में 17 शहरों में करीब 4,000 टन बफर प्याज बेच चुकी है। NCCF ने अपने स्टोर, मोबाइल वैन और सहकारी समितियों के जरिए लगभग 1,500 टन प्याज की बिक्री की है। प्याज को उत्पादक राज्यों से अलग-अलग शहरों तक पहुंचाने के लिए ट्रकों के अलावा विशेष रेलवे सेवा ‘कांदा एक्सप्रेस’ का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली से चेन्नई तक प्याज भेजा जा चुका है और अब गुवाहाटी के लिए अगली खेप तैयार की जा रही है।
1.21 लाख टन का बफर स्टॉक तैयार
सरकार ने 2026 के लिए NCCF और NAFED जैसी एजेंसियों के जरिए करीब 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक (Pyaj Price Relief) तैयार किया है। इसकी मदद से उन इलाकों में सस्ता प्याज पहुंचाया जा रहा है जहां कीमतें ज्यादा हैं। दिल्ली-NCR, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, पंजाब और ओडिशा समेत कई राज्यों में सरकारी बिक्री जारी है। प्याज की छंटाई और पैकिंग का काम Central Warehousing Corporation संभाल रही है।
बड़े शहरों में क्या है बाजार भाव?
5 सितंबर तक प्याज की खुदरा कीमत चेन्नई में 63 रुपये, दिल्ली में 58 रुपये, मुंबई में 53 रुपये और रांची में 40 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई थी। हालांकि, इन बाजार भावों की तुलना में सरकारी बिक्री केंद्रों पर प्याज काफी सस्ता यानी 35 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। इससे उन परिवारों को राहत मिलेगी जिनका रसोई बजट महंगे प्याज की वजह से प्रभावित हो रहा है।
नई फसल से और सस्ता हो सकता है प्याज
अधिकारियों के अनुसार, देश में प्याज की राष्ट्रीय औसत खुदरा कीमत अभी करीब 50.79 रुपये प्रति किलो है। लेकिन आने वाले समय में कीमतों (Pyaj Price Relief) में और कमी की उम्मीद जताई जा रही है। अक्टूबर के मध्य से खरीफ प्याज की नई फसल बाजार में आने लगेगी। इससे सप्लाई बढ़ सकती है और अगले कुछ हफ्तों में प्याज के दाम नीचे आने की संभावना है।
इन्हें भी पढ़ें:
- EPFO Update: PF Transfer में बार-बार आ रही दिक्कत? घर बैठे मिनटों में इस छोटी गलती को ऐसे करें ठीक, जानिए पूरा प्रोसेस
- Bhupesh Baghel Devendra Yadav Controversy: ‘भूपेश से तकरार…सिंहदेव-महंत बने देवेंद्र के नए यार’ एक ही कार में तीनों का वीडियो वायरल होते ही अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर फिर फोड़ा गुटबाजी का बम
- Pola Festival 2026: कब मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ का लोकपर्व पोरा, जानिए पूजा विधि और महत्व

Facebook


