चेन्नई : CM Thalapathy Vijay Announcement तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख जोसेफ विजय ने आज राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सत्ता की कमान संभाल ली है। सीएम बनते ही विजय ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त और महिलाओं की सुरक्षा के लिए फोर्स इसके साथ ही हर जिले में एंटी ड्रग यूनिट का गठन का ऐलान किया है। उन्होंने अपने पहले संबोधन में कहा कि वह किसी शाही परिवार से नहीं हैं, लेकिन जनता ने उन्हें अपनाया और स्वीकार किया।
आपको बता दें चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित इस भव्य समारोह में जोसेफ विजय के साथ उनकी कैबिनेट के नौ मंत्रियों ने भी राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर के सामने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए संसद के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन और राजनीति और सिनेमा जगत के कई अन्य दिग्गज भी मौजूद रहे।
टीवीके के इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
आपकों बता दें को मुख्यमंत्री विजय के साथ आज नौ मंत्रियों ने शपथ ली। इस नई टीम में पुराने अनुभवी नेताओं और नए चेहरों को जगह दी गई है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज, के.ए. सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टी.के. प्रभु और सेल्वी एस. किरुथना शामिल हैं। इन सभी मंत्रियों ने राज्यपाल के सामने अपने पद की जिम्मेदारी संभाली।