Congress Mayors condidate name: कांग्रेस ने तय किए 50 फीसदी महापौर के नाम, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में कल लगेगी फाइनल मुहर

Ads

Congress Mayors condidate name: रायपुर के वर्तमान महापौर एजाज ढेबर भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है । वहीं महापौर पद के लिए प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे का नाम भी पैनल में है ।

  •  
  • Publish Date - January 24, 2025 / 06:43 PM IST,
    Updated On - January 24, 2025 / 06:56 PM IST

Congress Mayors condidate name, image source: ibc24

HIGHLIGHTS

रायपुर: Congress Mayors condidate name:  कांग्रेस में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशी के लिए दो दिनों से जद्दोजहद चल रही है । प्रदेश के सभी जिला चयन समिति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आए गए नाम के पैनल पर मंथन कर रही है । रायपुर के वर्तमान महापौर एजाज ढेबर भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है । वहीं महापौर पद के लिए प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे का नाम भी पैनल में है ।

रायपुर नगर निगम के प्रत्याशियों के लिए कल दो दौर में बैठक हुई । एक बैठक लगभग 7 घंटे चली तो वहीं दूसरी बैठक भी 4 घंटे हुई । इस बैठक के बाद रायपुर में महापौर के लिए 14 नामों का पैनल और 70 में से लगभग 20 वार्डों में एक नाम का पैनल तय कर लिया गया है ।

read more: टॉरेंट फार्मा का शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 503 करोड़ रुपये पर

जिला चयन समिति द्वारा आए गए नाम पर कल प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मुहर लगेगी । रायपुर के वर्तमान महापौर एजाज ढेबर भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है । भगवती चरण वार्ड से इकलौता उनका नाम पीसीसी को भेजा गया है । इस वार्ड से वर्तमान में रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे पार्षद हैं, फिलहाल वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं । महापौर पद के लिए प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे का नाम भी पैनल में है ।

read more: केंद्रीय निधि के लिए समय पर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें: झारखंड के मुख्य सचिव

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया कि नगर निगम में लगभग 50 प्रतिशत और नगर पालिका में 80 प्रतिशत नाम तय हो गए हैं । कल प्रदेश चुनाव समिति की बैठक है । इसमें नाम फाइनल किए जाएंगे । कल से नाम आने शुरू हो जाएंगे । कल होने वाली PCC की बैठक में मुख्य रूप से महापौर और अध्यक्ष को लेकर चर्चा होगी । कुछ वार्डों में जहां पैच फंसा है, उस पर चर्चा हो सकती है । कल राजीव भवन में सुबह 11 बजे से प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, सह प्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज की मौजूदगी में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी ।

रायपुर महापौर के लिए कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार कौन-कौन हैं?

रायपुर महापौर पद के लिए वर्तमान महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे के नाम पैनल में हैं।

महापौर पद के चयन की प्रक्रिया क्या है?

जिला चयन समिति द्वारा सुझाए गए नामों पर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। यह बैठक प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, सह प्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज की उपस्थिति में होगी।

रायपुर नगर निगम के अन्य वार्डों में कितने नाम फाइनल हुए हैं?

रायपुर नगर निगम के 70 में से लगभग 20 वार्डों में एक-एक नाम का पैनल तय कर लिया गया है।

PCC की बैठक में मुख्य चर्चा किस पर होगी?

PCC की बैठक में महापौर और अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा, जिन वार्डों में पैनल तय नहीं हुआ है, उन पर भी निर्णय लिया जाएगा।

रायपुर के भगवती चरण वार्ड से कौन-कौन उम्मीदवार हैं?

भगवती चरण वार्ड से एजाज ढेबर का नाम पीसीसी को भेजा गया है। वर्तमान में इस वार्ड से प्रमोद दुबे पार्षद हैं, लेकिन इस बार वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।