नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने सोमवार को शहर की यातायात पुलिस के कामकाज की समीक्षा की और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर यातायात को सुचारू बनाने तथा जाम वाले स्थानों का पहले से प्रबंधन सुनिश्चित करें।
उपराज्यपाल के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर साझा की गई एक पोस्ट के अनुसार, उन्होंने टोडापुर स्थित यातायात पुलिस के मुख्यालय में दिल्ली यातायात पुलिस के कामकाज की समीक्षा की और सड़क अनुशासन के सख्त अनुपालन की आवश्यकता पर बल दिया।
संधू ने कहा कि सुरक्षित सड़कों के निर्माण, बेहतर यातायात प्रबंधन और आम लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए नागरिकों की भागीदारी तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है।
उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए प्रौद्योगिकी आधारित, समन्वित और नागरिक केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
भाषा रवि कांत रवि कांत वैभव
वैभव