Mahakumbh 2025: महाकुंभ जाने के लिए ट्रेनों में सीटों की मारामारी, यात्रियों से खचाखच भरा स्टेशन, ट्रेन में चढ़ने के लिए अफरा-तफरी का माहौल, देखें वीडियो

Ads

Mahakumbh 2025: महाकुंभ जाने के लिए ट्रेनों में सीटों की मारामारी, यात्रियों से खचाखच भरा स्टेशन, ट्रेन में चढ़ने के लिए अफरा-तफरी का माहौल, देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - February 11, 2025 / 12:22 PM IST,
    Updated On - February 11, 2025 / 12:22 PM IST

Mahakumbh 2025 | Image source: @umashankarsingh

HIGHLIGHTS
  • चारबाग रेलवे स्टेशन पर गंगा गोमती एक्सप्रेस के लिए उमड़ी भीड़
  • यात्रियों से खचाखच भरा स्टेशन
  • महाकुंभ जाने के लिए ट्रेनों में सीटों की मारामारी

नई दिल्ली: Mahakumbh 2025 महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ सोमवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, यात्रियों का हुजूम बोगियों में चढ़ने के लिए टूट पड़ा। स्थिति यह रही कि यात्रियों को त्रिवेणी, गंगा-गोमती और इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में जगह पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Read More: CG Nikay chunav: मतदान के दिन श्रमिकों को मिलेगा सवेतन अवकाश, श्रम विभाग ने जारी किया आदेश 

Mahakumbh 2025 दरअसल, महाकुंभ में स्नान के लिए लखनऊ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं। जिसके चलते ट्रेनों में काफी भीड़ भाड़ देखने को मिल रही है। जरनल बोगी से लेकर ऐसी कोच तक के सभी बोगी में काफी भीड़ देखने को मिली है। सोमवार को प्रयागराज जाने वाली 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से चारबाग पहुंची। जैसे ट्रेन स्टेशन पर पहुंची यात्रियों के बीच धक्कामुक्की होना शुरू हो गया। इतना ही नहीं जिन यात्रियों को ट्रेन में जगह नहीं मिला वे बस से महाकुंभ के लिए गए।

Read More: शेयर बाजार खुलते ही ‘धड़ाम-धड़ाम’ गिर रहे हैं ये शेयर्स! निवेशकों में मचा हुआ है हड़कंप, जल्दी बचाएं अपने पैसे…

चारबाग रेलवे स्टेशन पर गंगा गोमती एक्सप्रेस के लिए उमड़ी भीड़

महाकुंभ 2025 के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। सोमवार को गंगा गोमती एक्सप्रेस से प्रयागराज जाने के लिए हजारों यात्री प्लेटफॉर्म पर जमा हो गए। यात्रियों की भारी भीड़ के कारण ट्रेन में चढ़ने के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Read More: Mahakumbh Snan Record 2025: महाकुंभ के समापन से पहले ही बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड.. 45 करोड़ के पार हुई संगम में स्नान करने वालों की संख्या 

यात्रियों को सीट पाने में दिक्कत

गंगा गोमती एक्सप्रेस में सवार होने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन के आते ही लोग जनरल कोच की ओर दौड़ पड़े, जिससे धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कुछ यात्रियों ने शिकायत की कि रिजर्वेशन होने के बावजूद उन्हें चढ़ने में दिक्कत आई।

No products found.

Last update on 2026-02-06 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API

महाकुंभ 2025 के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन से कौन-कौन सी ट्रेनें उपलब्ध हैं?

चारबाग रेलवे स्टेशन से गंगा गोमती एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रयागराज के लिए उपलब्ध हैं।

क्या महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दे रहा है?

हां, रेलवे प्रशासन ने महाकुंभ 2025 के लिए विशेष कुंभ ट्रेनों का संचालन करने की योजना बनाई है ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन की क्या स्थिति है?

महाकुंभ के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ है और कई ट्रेनों की रिजर्वेशन सीटें फुल हो चुकी हैं। तत्काल टिकट के लिए भीड़ अधिक है, इसलिए अग्रिम बुकिंग करवाना उचित रहेगा।

ट्रेन में जगह न मिलने पर महाकुंभ जाने के लिए क्या विकल्प हैं?

यदि ट्रेन में जगह नहीं मिलती है, तो यात्री बस सेवा या निजी वाहन के जरिए भी प्रयागराज पहुंच सकते हैं।