DC vs KKR Highlights: फिन एलन का तूफान, इतने गेंदों में शतक जड़ दिल्ली से छीन ली जीत, केकेआर ने जीता लगातार चौथा मुकाबला

Ads

DC vs KKR Highlights: फिन एलन का तूफान, इतने गेंदों में शतक जड़ दिल्ली से छीन ली जीत, केकेआर ने जीता लगातार चौथा मुकाबला

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 11:05 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 11:07 PM IST

DC vs KKR HighlightsPhoto Credit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया
  • फिन एलन ने 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाकर मैच जिताऊ पारी खेली
  • लगातार चौथी जीत के साथ KKR की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार हैं

DC vs KKR Highlights: आईपीएल 2026 में खेले गए 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में दिल्ली की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 142 रन ही बना सकी। इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने फिन एलन की तूफानी शतक की बदौलत 34 गेंद रहते ही मैच अपने नाम कर लिया।

केकेआर (DC vs KKR Highlights) के लिए फिन एलन (Finn Allen Century) ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए मात्र 47 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उनहोंने 212 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के जड़े। कोलकाता के लिए ये लगातार चौथी जीत रही और इसी के साथ अब टीम प्लेऑफ में जाने की उम्मीद अभी भी जिंदा है। दूसरी तरफ दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राह और भी ज्यादा मुश्किल हो चुकी है।

मैच में दिल्ली की तरफ से पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली। उनके आलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाएं। केकेआर (DC vs KKR Highlights) के लिए अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें

DC vs KKR मैच कौन जीता?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हराया।

फिन एलन ने कितने रन बनाए?

फिन एलन ने 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 10 छक्के शामिल थे।

दिल्ली कैपिटल्स ने कितने रन बनाए थे?

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 142 रन बनाए थे।

KKR की जीत में गेंदबाजों का प्रदर्शन कैसा रहा?

कोलकाता के लिए अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।

इस जीत का प्लेऑफ पर क्या असर पड़ा?

लगातार चौथी जीत के बाद KKR की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी कायम हैं, जबकि दिल्ली की राह मुश्किल हो गई है।