Home » Ibc24 Originals » Digvijay Singh Statement: Former Chief Minister's tongue slips! 'We tried our best
Digvijay Singh Statement: ‘हिंदू-मुस्लिम को जोड़कर हमने दंगा फसाद होने में हमने पूरी कोशिश की’ पूर्व मुख्यमंत्री की फिसली जुबान, बयान से मचा सियासी भूचाल
Ads
पूर्व मुख्यमंत्री की फिसली जुबान...Digvijay Singh Statement: Former Chief Minister's tongue slips! 'We tried our best to incite riots by
शाजापुर: Digvijay Singh Statement: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का एक बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। जिले के चौबदार वाड़ी में मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन में शामिल हुए दिग्विजय सिंह की जुबान उस वक्त फिसल गई जब वे बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय की बात कर रहे थे।
Digvijay Singh Statement: कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की जब बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी, उस समय मैं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष था। हिंदू-मुस्लिम को जोड़ने और दंगा-फसाद होने में हमने पूरी कोशिश की। हालांकि उनका आशय दंगा-फसाद रोकने से था लेकिन शब्दों की चूक ने विवाद को जन्म दे दिया।
Digvijay Singh Statement: बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। भाजपा नेताओं ने इस बयान को लेकर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है और इसे उनकी वास्तविक मानसिकता करार दिया है। दिग्विजय सिंह इस सम्मेलन में भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे थे और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की बात कर रहे थे लेकिन बयान के दौरान हुई जुबान फिसलने की घटना ने माहौल को गर्मा दिया।
दिग्विजय सिंह का "बाबरी मस्जिद शहीद" बयान क्या था?
दिग्विजय सिंह का बाबरी मस्जिद बयान उस समय का है जब वे मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा, "जब बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी..." जिससे विवाद खड़ा हुआ, जबकि उनका आशय दंगा रोकने की कोशिशों को लेकर था।
बाबरी मस्जिद पर दिग्विजय सिंह का बयान क्यों विवादों में है?
बाबरी मस्जिद पर दिग्विजय सिंह का बयान इसलिए विवादों में है क्योंकि उन्होंने 'शहीद' शब्द का प्रयोग किया, जो राजनीतिक और सांप्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील माना जाता है।
दिग्विजय सिंह किस कार्यक्रम में यह बयान दे रहे थे?
यह बयान शाजापुर के चौबदार वाड़ी में मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन में दिया गया था, जहाँ वे भाजपा की नीतियों की आलोचना कर रहे थे।
भाजपा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
भाजपा नेताओं ने दिग्विजय सिंह के इस बयान को उनकी वास्तविक मानसिकता बताया और उन पर समाज को बांटने की कोशिश का आरोप लगाया।
क्या दिग्विजय सिंह ने बयान पर सफाई दी है?
अब तक दिग्विजय सिंह की ओर से इस बयान को लेकर कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है, लेकिन कांग्रेस पार्टी की ओर से माहौल शांत रखने की अपील की गई है।