रायपुर: CG Nikay Chunav 2025 LIVE छत्तीसगढ़ में आज नगर निकाय चुनाव 2025 के तहत विभिन्न शहरों में महापौर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
CG Nikay Chunav 2025 LIVE हालांकि, चुनाव प्रक्रिया के दौरान कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराबी की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे मतदान में अड़चन आ रही है। निर्वाचन आयोग की तकनीकी टीमों को तत्काल सुधार कार्य में लगाया गया है, ताकि वोटिंग प्रक्रिया बिना किसी देरी के सुचारू रूप से चल सके।
बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां कई जगहों पर ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत मिली है। बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा जगहों पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। जिससे मतदान धीमा हो गया है। जिसके बाद खराब मशीन को बदलकर मतदान शुरू कराया जा रहा है।
जानिए सुबह 9 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान
रायपुर नगर निगम सुबह 10 बजे तक 9% वोटिंग
सुबह 10 बजे तक कोण्डागांव नगर पालिका में 13% मतदान
सुबह 10 बजे तक फरसगांव नगर पंचायत में 17% मतदान
सुबह 10 बजे तक बीजापुर नगर पालिका में 13.41% मतदान
सुबह 10 बजे तक जगदलपुर नगर निगम में 8% मतदान
सुबह 10 बजे तक भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में 24.39℅ मतदान
सुबह 10 बजे तक नारायणपुर नगर पालिका में 15% हुआ मतदान
No products found.
Last update on 2026-02-17 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API