Home » Ibc24 Originals » Heavy Rain in Gwalior: Schools Closed on 28 January Amid Weather Alert
Madhya Pradesh Weather: सावधान! प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, कल बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
Ads
मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में अचानक भारी बारिश के चलते कलेक्टर रुचिका चौहान ने 28 जनवरी को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है। मौसम विभाग ने पूरे ज़िले में हैवी रेन अलर्ट जारी किया है।
ग्वालियर/भोपाल : मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजधानी भोपाल समेत ग्वालियर ज़िले में अचानक भारी बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने पूरे ज़िले में हैवी रेन का अलर्ट जारी कर दिया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने एक बड़ा फैसला लिया है। (Schools holiday due to rain )कलेक्टर ने कल, 28 जनवरी को ग्वालियर में सभी शासकीय और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहने का आधिकारिक आदेश जारी किया है। मौसम का कहर राजधानी में भी देखने को मिला है, जहाँ तेज़ बारिश अचानक शुरू हो गई और पूरे इलाके में बिजली गुल हो गई है।
आपको बता दें की मौसम विभाग ने आज भोपाल, ग्वालियर और राज्य के कुल 28 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। Bhopal heavy rain मौसम विभाग ने बताया था अगले दो दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी का असर रहेगा।