BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Pakistani Spy Arrested: एक और जासूस गिरफ्तार, इस काम के आड़ में पाकिस्तान को भेज रहा था खुफिया जानकारी, ऐसे हुआ खुलासा

इस काम के आड़ में पाकिस्तान को भेज रहा था खुफिया जानकारी, Haryana: Nuh police arrest quack doctor on charges of spying for Pakistan

Pakistani Spy Arrested: एक और जासूस गिरफ्तार, इस काम के आड़ में पाकिस्तान को भेज रहा था खुफिया जानकारी, ऐसे हुआ खुलासा
Deepak Sahu
Published: 19 May 2025 | 10:15 pmModified: 20 May 2025 | 12:09 am
HIGHLIGHTS
  1. नूंह जिले से झोलाछाप डॉक्टर मोहम्मद तारीफ गिरफ्तार, पाकिस्तान को सैन्य जानकारी भेजने का आरोप।
  2. आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और डिलीट की गई संवेदनशील चैट मिली।

गुरुग्राम: Pakistani Spy Arrested: हरियाणा में नूंह पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे दो दिन पहले नूंह जिले के राजाका गांव से अरमान को भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Read More : Weather Update News: 32 जिलों आंधी तूफान के साथ होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Pakistani Spy Arrested: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह जिले के कंगारका गांव निवासी मोहम्मद तारीफ के रूप में हुई है। तारीफ पर सैन्य गतिविधियों की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को लीक करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी को सिम कार्ड देने और पाकिस्तान जाने की बात कबूल की है। मोहम्मद तारीफ और दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात दो पाकिस्तानी नागरिकों आसिफ बलूच और जफर के खिलाफ सदर तावड़ू थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 और शासकीय गोपनीयता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More : Zomato Share Price: जोमैटो के शेयरों में गिरावट, फिर भी ब्रोकरेज फर्म को है भरोसा - NSE: ZOMATO, BSE: 543320 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, खुफिया जानकारी मिली थी कि तारीफ लंबे समय से भारतीय सेना और रक्षा तैयारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेज रहा है। वह लोगों से पाकिस्तान जाने के लिए वीजा दिलवाने की बात कहता था। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को रविवार देर शाम बावला गांव के पास से हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए जाने से पहले तारीफ ने पुलिस टीम को देखकर अपने मोबाइल से कुछ चैट हटाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के मोबाइल फोन से एक पाकिस्तानी व्हाट्सऐप नंबर से संबंधित कुछ डेटा को हटाया गया था। साथ ही यह भी सामने आया कि उसके फोन में पाकिस्तानी नंबरों से हुई चैट, फोटो, वीडियो और सैन्य गतिविधियों से संबंधित तस्वीरें मौजूद थीं, जिन्हें उसने पाकिस्तान के एक फोन नंबर पर भेजा था। एक वरिष्ठ जांच अधिकारी ने कहा, 'वह दो अलग-अलग सिम कार्ड के जरिए लगातार पाकिस्तानी नंबरों के संपर्क में था। जांच दल आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।'

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: आरोपी का नाम मोहम्मद तारीफ है, जो नूंह जिले के कंगारका गांव का निवासी है। उसे बावला गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Haryana: Nuh police arrest quack doctor on charges of spying for Pakistan

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm