सवाल आपका है

India Action on Bangladesh: भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की वापसी शुरू, वतन वापसी के लिए पहला जत्था जोधपुर पहुंचा

India Action on Bangladesh | Image Source | IBC24

India Action on Bangladesh | Image Source | IBC24

जोधपुर: India Action on Bangladesh: राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और निर्वासन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को ऐसे नागरिकों का पहला जत्था जोधपुर लाया गया जहां से उन्हें बांग्लादेश रवाना किया गया। यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है जिसके अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की जा रही है।

Read More : BSF Soldiers Returns From Pakistan: BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की वापसी पर पत्नी रजनी भावुक, कहा- मोदी हैं तो मुमकिन है, पति को सुरक्षित लौटाया

India Action on Bangladesh: जानकारी के अनुसार राजस्थान के 17 जिलों में अब तक हजारों संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इनके दस्तावेजों और नागरिकता की जांच की जा रही है। सभी अवैध प्रवासियों को जोधपुर के विशेष केंद्र में एकत्रित किया जा रहा है जहां से उन्हें आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बांग्लादेश भेजा जा रहा है।

Read More : Vijay Shah Controversy: मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बंगले के बाहर नेम प्लेट पर पोती गई कालिख, एफआईआर की तैयारी

India Action on Bangladesh: राज्य सरकार ने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अधिकारियों को अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Exit mobile version