Home » Uttar Pradesh » Public Holidays 2026 Full List: Government Employees to Enjoy Long Weekends Across Uttar Pradesh
Public Holiday in 2026 Full List: सरकारी कर्मियों की बल्ले-बल्ले!.. 2026 में मिलेंगी जमकर सार्वजनिक छुट्टियां, इत्मीनान से कर सकेंगे सैर-सपाटा, देखें आप भी
Ads
Public Holiday in 2026 Full List: उत्तर प्रदेश शासन की ओर से घोषित 24 सार्वजनिक अवकाशों में छह अवकाश शुक्रवार और तीन अवकाश सोमवार को पड़ रहे हैं। जिससे स्वचालित रूप से तीन दिन का लंबा वीकेंड बन जाएगा।
Public Holiday in 2026 Full List: लखनऊ: नए साल लगने में महज 4 दिन ही शेष रह गए हैं। जिसके बाद साल 2026 का आगाज होगा। साल 2026 लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आ रही है। आगामी वर्ष में सभी सरकारी कार्यालयों को नौ बार तीन-तीन दिनों का लंबा अवकाश मिलने जा रहा है। इसका लाभ कर्मचारी परिवार या दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के लिए आसानी से उठा सकेंगे। यह अवकाश उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के लिए लागू होगा।
मार्च में पांच सार्वजनिक अवकाश और पांच रविवार
उत्तर प्रदेश शासन की ओर से घोषित 24 सार्वजनिक अवकाशों में छह अवकाश शुक्रवार और तीन अवकाश सोमवार को पड़ रहे हैं। जिससे स्वचालित रूप से तीन दिन का लंबा वीकेंड बन जाएगा। वहीं, छह दिवसीय कार्यप्रणाली वाले कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों को भी साल में छह बार लगातार दो दिन का अवकाश मिलेगा। जारी सूची के अनुसार मार्च का महीना सबसे अधिक छुट्टियां लेकर आ रहा है। इस महीने पांच सार्वजनिक अवकाश और पांच रविवार पड़ेंगे, जिससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी।