iPhone 17 Price Hike: iPhone लवर्स के लिए बुरी खबर! अगले महीने से बढ़ सकते हैं दाम, जानिए कौन-कौन से मॉडल और कितने हो सकते हैं महंगे?

iPhone 17 Price Hike: अगर आप iPhone 17 खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्द फैसला लेना बेहतर हो सकता है। यह कयास लगाया जा रहा है कि अगले महीने iPhone 17 की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। अनुमान है कि इसके दाम करीब 12,000 रुपये तक बढ़ सकते हैं।

iPhone 17 Price Hike: iPhone लवर्स के लिए बुरी खबर! अगले महीने से बढ़ सकते हैं दाम, जानिए कौन-कौन से मॉडल और कितने हो सकते हैं महंगे?

(iPhone 17 Price Hike/ Image Credit: Apple)

Modified Date: July 24, 2026 / 04:12 pm IST
Published Date: July 24, 2026 3:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • iPhone 17 की कीमत में ₹12,000 तक बढ़ोतरी की चर्चा।
  • अगस्त से नए दाम लागू होने की अटकलें।
  • Apple ने अभी कीमत बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की।

नई दिल्ली: iPhone 17 Price Hike: Apple के iPad और MacBook जैसे प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब iPhone 17 सीरीज के दाम बढ़ने कि अटकलें तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त में iPhone 17 मॉडल्स की कीमतों में बड़ा बदलाव हो सकता है। अगर यह दावा सही साबित होता है तो ग्राहकों को नया iPhone खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। वही, iPhone 18 सीरीज भी बढ़ी हुई कीमतों के साथ लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है।

iPhone 17 की कीमत में हो सकता है बड़ा इजाफा

टिपस्टर अभिषेक यादव के दावे के मुताबिक, Apple ने iPlanet डीलर्स को संकेत दिए हैं कि अगस्त के पहले हफ्ते से iPhone 17 की शुरुआती कीमत बढ़ सकती है। मौजूदा समय में यह मॉडल करीब 82,900 रुपये में उपलब्ध है जो बढ़कर लगभग 94,990 रुपये तक पहुंच सकती है। यानी कीमत में करीब 12,000 रुपये की बढ़ोतरी संभव है। हालांकि, Apple की ओर से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। iPhone 17 Pro और Pro Max मॉडल्स की कीमतों में भी इसी तरह की बढ़ोतरी की चर्चा है।

महंगे कंपोनेंट्स से बढ़ रही फोन की लागत

जानकारी के मुताबिक, स्टोरेज और मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों के कारण स्मार्टफोन कंपनियों की उत्पादन लागत बढ़ रही है। कंपनियां अपने खर्च को संतुलित करने के लिए डिवाइस की कीमतों में बदलाव कर रही हैं। जापान जैसे बाजारों में iPhone की कीमतें पहले ही बढ़ चुकी हैं और अब भारत में भी ऐसा होने की संभावना जताई जा रही है। कीमत बढ़ने की आशंका के चलते iPhone 17 की बिक्री में तेजी देखने को मिली है और कई जगह स्टॉक की कमी भी सामने आई है।

स्मार्टफोन बाजार में लगातार बढ़ रहे हैं दाम

iPhone के अलावा दूसरी स्मार्टफोन कंपनियां भी अपने मॉडल्स की कीमतें बढ़ा चुकी हैं। Samsung, Nothing, OnePlus, Realme, Vivo और Oppo जैसी कंपनियों ने भी कई डिवाइस महंगे किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल बड़ी संख्या में स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है जबकि कम मॉडल सस्ते हुए हैं। ऐसे में आने वाले समय में ग्राहकों को स्मार्टफोन खरीदने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।