NMDC Recruitment 2026: ग्रेजुएट पास के लिए 102 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
NMDC Recruitment 2026: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड में एग्जीक्यूटिवि ट्रेनी के 102 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारि वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अंतिम तिथि की जानकारी अवश्य चेक कर लें।
(NMDC Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
- NMDC Steel में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 102 पदों पर भर्ती।
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू।
- आवेदन की अंतिम तारीख 11 अगस्त 2026।
नई दिल्ली: NMDC Recruitment 2026: NMDC Steel Limited ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती (NMDC Recruitment 2026) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 102 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है जो उम्मीदवार एनएमडीसी स्टील में नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं, वे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए (NMDC Recruitment 2026) आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया में होगी कई चरणों की परीक्षा
NMDC Steel में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों (NMDC Recruitment 2026) पर चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।
आवेदन करने का आसान तरीका
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले NMDC Steel की आधिकारिक वेबसाइट www.nsltd.in/en/careers के करियर सेक्शन पर जाना होगा। इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। आवेदन फॉर्म पूरा करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी और अंत में आवेदन सबमिट करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखना होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Flipkart Enter Food Delivery: ऑनलाइन शॉपिंग के बाद अब खाने की डिलीवरी पर Flipkart का बड़ा दांव! क्या Zomato-Swiggy का दबदबा खत्म हो जाएगा?
- Today Live Breaking News and Updates 24 July 2026: मोदी कैबिनेट ने पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी, 10 साल की सजा का प्रावधान
- Paper Leak Law in India: पेपर लीक करने वालों को 10 साल की सज़ा… 10 करोड़ का जुर्माना, मोदी कैबिनेट ने लगाई मुहर, जानिए कानून में और क्या-क्या प्रावधान

Facebook


