Jharkhand Crime: रेप के आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला! पहले भीड़ ने निर्वस्त्र किया… चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, फिर कर दिया ये हाल

Jharkhand Crime: रेप के आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला! पहले भीड़ ने निर्वस्त्र किया... चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, फिर कर दिया ये हाल

Jharkhand Crime: रेप के आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला! पहले भीड़ ने निर्वस्त्र किया… चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, फिर कर दिया ये हाल

Jharkhand Crime/Image Source: IBC24

Modified Date: October 27, 2025 / 08:13 pm IST
Published Date: October 27, 2025 7:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भीड़ ने कानून को हाथ में लिया,
  • रेप के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मारा,
  • चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया,

रांची: Jharkhand Crime:  झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के देवमबीर गांव में शुक्रवार रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। रेप के आरोप में घिरे एक व्यक्ति को गांववालों ने बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। सोनुआ थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा के अनुसार, मृतक की पहचान साइमन तिर्की के रूप में हुई है। शुक्रवार देर रात साइमन शौच के लिए घर से बाहर निकला था तभी कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

भीड़ ने उसे रेप के आरोपी बताकर अपमानित किया, चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया और फिर उसे एक कमरे में बंद कर लाठियों से पिटाई की। अगले दिन जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो साइमन मृत पाया गया। पुलिस ने शव को चाईबासा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक पर आरोप था कि उसने गांव की एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ बलात्कार किया था।

Jharkhand Crime:  पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या भीड़ को किसी ने उकसाया या यह घटना केवल गुस्से में हुई। साथ ही भीड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें


लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।