Scindia on Gwalior Development: एक्सप्रेस-वे से लेकर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण तक.. इन विकासकार्यों से बदलेगी ग्वालियर की सूरत, सिंधिया बोले- जमीन पर उतर रहा सपना

एक्सप्रेस-वे से लेकर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण तक.. इन विकासकार्यों से बदलेगी ग्वालियर की सूरत, Jyotiraditya Scindia on Gwalior Development

Scindia on Gwalior Development: एक्सप्रेस-वे से लेकर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण तक.. इन विकासकार्यों से बदलेगी ग्वालियर की सूरत, सिंधिया बोले- जमीन पर उतर रहा सपना

Reported By: Nasir Gouri,
Modified Date: April 28, 2026 / 05:40 pm IST
Published Date: April 28, 2026 5:40 pm IST

ग्वालियर। Scindia on Gwalior Development: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने IBC24 से बातचीत में ग्वालियर शहर में चल रही विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के विकास का जो सपना देखा गया था, वह अब जमीन पर उतरता नजर आ रहा है। सिंधिया ने बताया कि ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस-वे को 5000 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है और इस पर काम शुरू हो गया है। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से ग्वालियर और आगरा के बीच यात्रा का समय वर्तमान 3-4 घंटे से घटकर मात्र 1 से डेढ़ घंटे रह जाएगा।

Scindia on Gwalior Development: उन्होंने बताया कि पश्चिमी एक्सप्रेस (वेस्टर्न बायपास) का निर्माण भी तेजी से जारी है। करीब 1343 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 29 किलोमीटर लंबा मार्ग शिवपुरी हाईवे से जुड़ेगा। इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा और इसके जनवरी 2028 तक पूरा होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टेलीकॉम सेक्टर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए 271 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है और वैश्विक कंपनियों को ग्वालियर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

एलिवेटेड रोड का निर्माण भी जारी- सिंधिया

रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण पर सिंधिया ने कहा कि अगले 4-5 महीनों में नया स्टेशन तैयार हो जाएगा। इसे शहर की विरासत और संस्कृति को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा, 23 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण भी जारी है, जिसकी लागत करीब 1400 करोड़ रुपये है। इसका पहला चरण इसी साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। सिंधिया ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्वालियर न केवल कनेक्टिविटी के मामले में मजबूत होगा, बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।