Kerala Election Results 2026 Live: केरल में LDF लगाएगा हैट्रिक या कांग्रेस की होगी वापसी? विधानसभा चुनाव के नतीजे आज

Kerala Election Results 2026 Live: केरल में LDF लगाएगा हैट्रिक या कांग्रेस की होगी वापसी? विधानसभा चुनाव के नतीजे आज

Kerala Election Results 2026 Live: केरल में LDF लगाएगा हैट्रिक या कांग्रेस की होगी वापसी? विधानसभा चुनाव के नतीजे आज

Kerala Election Results 2026 Live/Image- AI Generated

Modified Date: May 4, 2026 / 07:51 am IST
Published Date: May 4, 2026 7:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • केरल में 140 सीटों पर वोटों की गिनती आज
  • एग्जिट पोल में UDF को बहुमत मिलने का अनुमान
  • LDF से कड़ी टक्कर, मुकाबला दिलचस्प

Kerala Election Results 2026 Live: केरल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सबकी निगाहें वोट काउंटिंग (Kerla Election Vote Counting Results LIVE) के बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है। केरल में 9 अप्रैल, 2026 को ही विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया था। 140 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 71 है, जिससे यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

सामने आए एग्जिट पोल के नतीजों में केरल (Kerala Election Results 2026 Live) में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की धमाकेदार जीत नजर आ रही है। हालांकि, केरल में सत्तारूढ़ वामपंथी दलों का गठबंधन में चुनाव में कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहा है। जबकि वामपंथी सत्ता वाले में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी अपना विस्तार में पूरी तरह जुटी नजर आ रही है।

140 विधानसभा सीटों वाले केरल में चाणक्य स्ट्रेटेजी के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस नीत UDF को 72 से 80 के बीच विधानसभा सीटें हासिल हो सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ LDF को 58 से 64 के बीच सीटे (Kerala Election Results 2026 Live) मिलती नजर आ रही हैं और अन्य को 3 से 7 सीट मिल सकती है। हालांकि, केरल में बहुमत का आकंड़ा 71 सीटों का है।

सर्वे के मुताबिक लेफ्ट के खाते में 60 से 65 सीटें मिलने का अनुमान है, तो कांग्रेस गठबंधन (Kerala Election Results 2026 Live) को 70 से 75 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि, अंतिम तस्वीर वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही साफ होगी। अब देखना होगा कि क्या UDF बढ़त को जीत में बदल पाती है या LDF एक बार फिर वापसी कर सत्ता बरकरार रखती है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में