Kerala Election Results 2026 Live: केरल में LDF लगाएगा हैट्रिक या कांग्रेस की होगी वापसी? विधानसभा चुनाव के नतीजे आज

Ads

Kerala Election Results 2026 Live: केरल में LDF लगाएगा हैट्रिक या कांग्रेस की होगी वापसी? विधानसभा चुनाव के नतीजे आज

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 07:20 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 07:51 AM IST

Kerala Election Results 2026 Live/Image- AI Generated

HIGHLIGHTS
  • केरल में 140 सीटों पर वोटों की गिनती आज
  • एग्जिट पोल में UDF को बहुमत मिलने का अनुमान
  • LDF से कड़ी टक्कर, मुकाबला दिलचस्प

Kerala Election Results 2026 Live: केरल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सबकी निगाहें वोट काउंटिंग (Kerla Election Vote Counting Results LIVE) के बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है। केरल में 9 अप्रैल, 2026 को ही विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया था। 140 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 71 है, जिससे यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

सामने आए एग्जिट पोल के नतीजों में केरल (Kerala Election Results 2026 Live) में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की धमाकेदार जीत नजर आ रही है। हालांकि, केरल में सत्तारूढ़ वामपंथी दलों का गठबंधन में चुनाव में कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहा है। जबकि वामपंथी सत्ता वाले में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी अपना विस्तार में पूरी तरह जुटी नजर आ रही है।

140 विधानसभा सीटों वाले केरल में चाणक्य स्ट्रेटेजी के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस नीत UDF को 72 से 80 के बीच विधानसभा सीटें हासिल हो सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ LDF को 58 से 64 के बीच सीटे (Kerala Election Results 2026 Live) मिलती नजर आ रही हैं और अन्य को 3 से 7 सीट मिल सकती है। हालांकि, केरल में बहुमत का आकंड़ा 71 सीटों का है।

सर्वे के मुताबिक लेफ्ट के खाते में 60 से 65 सीटें मिलने का अनुमान है, तो कांग्रेस गठबंधन (Kerala Election Results 2026 Live) को 70 से 75 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि, अंतिम तस्वीर वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही साफ होगी। अब देखना होगा कि क्या UDF बढ़त को जीत में बदल पाती है या LDF एक बार फिर वापसी कर सत्ता बरकरार रखती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

केरल में बहुमत के लिए कितनी सीटें चाहिए?

केरल विधानसभा में बहुमत के लिए 71 सीटों की जरूरत होती है।

एग्जिट पोल में किसे बढ़त मिलती दिख रही है?

एग्जिट पोल के अनुसार, United Democratic Front (UDF) को बढ़त मिलती नजर आ रही है।

LDF को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है?

Left Democratic Front (LDF) को लगभग 58 से 64 सीटें मिलने का अनुमान है।

क्या BJP इस चुनाव में बड़ा प्रभाव डाल रही है?

Bharatiya Janata Party (BJP) राज्य में अपना विस्तार करने की कोशिश कर रही है, लेकिन मुख्य मुकाबला UDF और LDF के बीच ही है।

क्या एग्जिट पोल के नतीजे सही होते हैं?

एग्जिट पोल केवल अनुमान होते हैं, असली नतीजे वोटों की गिनती के बाद ही तय होते हैं।