CG-Prayagraj Kumbh Mela Special Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी… कुंभ मेला पर छत्तीसगढ़ से प्रयागराज के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट
Chhattisgarh-Prayagraj Kumbh Mela Special Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी… कुंभ मेला पर छत्तीसगढ़ से प्रयागराज के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Chhattisgarh-Prayagraj Kumbh Mela Special Train: रायपुर। अगर आप भी इस बार प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्ची खबर है। बता दें कि, संगम नगरी में हर साल कुंभ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है। देश-विदेश के लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से कुंभ मेला स्पेशल तीन ट्रेनों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कुंभ मेला के दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए छत्तीसगढ़ एवं प्रयागराज के बीच रायगढ़, बिलासपुर एवं दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेंगी। गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बालाघाट, नैनपुर, अनूनपुर, शहडोल एवं उमरिया के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्री लाभान्वित होंगे। बता दें कि, महाकुंभ के दौरान रेलवे द्वारा 3000 स्पेशल गाडियां सहित 13000 से अधिक रेल गाडियां चलायी जाएंगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी एवं बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है ।
Chhattisgarh-Prayagraj Kumbh Mela Special Train list
- 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी।
- 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी।
- 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी।
FAQ
1. प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने के लिए विशेष ट्रेन सेवा कब शुरू हो रही है?
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए तीन विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों का संचालन मेला अवधि के दौरान किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आसानी से प्रयागराज पहुंचाया जा सके।
2. कौन-कौन सी ट्रेनें कुंभ मेला स्पेशल होंगी?
कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों के नाम और मार्गों की जानकारी रेलवे विभाग द्वारा जारी की जाएगी। इन ट्रेनों में यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा दी जाएगी, खासकर उन यात्रियों के लिए जो भारी भीड़ से बचकर आसानी से प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं।
3. क्या इन स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग के लिए अलग से कोई प्रक्रिया है?
इन स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग की प्रक्रिया आमतौर पर रेलवे के मानक नियमों के तहत होगी। यात्रियों को बुकिंग वेबसाइट या रेलवे काउंटर से टिकट प्राप्त करना होगा। विशेष तौर पर इन ट्रेनों के लिए अग्रिम बुकिंग कराई जा सकती है।
4. प्रयागराज कुंभ मेले में जाने के लिए अन्य परिवहन के विकल्प क्या हैं?
प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने के लिए ट्रेन के अलावा बस, कार और हवाई जहाज जैसे अन्य परिवहन विकल्प भी उपलब्ध हैं। रेलवे की विशेष ट्रेनों के अलावा, राज्य परिवहन निगम द्वारा बस सेवाएं भी चलाई जाती हैं।
5. क्या इस बार कुंभ मेले में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं?
कुंभ मेले में हर साल सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाते हैं। इस बार भी रेलवे और स्थानीय प्रशासन की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और वे सुरक्षित रूप से संगम तक पहुंच सकें।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Chhattisgarh-Prayagraj Kumbh Mela Special Train
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm