Mumbra Murder Case: इस बहाने प्रेमी को बुलाया फिर… प्रेमिका ने पति और भाई संग मिलकर दी दर्दनाक मौत, ड्रम में इस हाल में मिली लाश, कांप जाएगी रूह

Ads

Mumbra Murder Case: इस बहाने प्रेमी को बुलाया फिर... प्रेमिका ने पति और भाई संग मिलकर दी दर्दनाक मौत, ड्रम में इस हाल में मिली लाश, कांप जाएगी रूह

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 10:25 AM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 10:34 AM IST

Mumbra Murder Case/Image Credit: Social Media

Mumbra Murder Case: मुंबई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां मुंब्रा इलाके में एक महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हत्या (Blind Murder Case Mumbai) के बाद शव को ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर केस खुलासा किया है।

जानकारी के मुताबिक, मुंब्रा इलाके (Mumbra Murder Case) में रहने वाला अरबाज मकसूद अली खान दादर 3 अगस्त 2026 को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला और तो पिता ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पाइप से पीट-पीटकर मार डाला

शक के आधार पर पुलिस ने मेहजबीन को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने सारा राज उगल दिया। महिला ने बताया कि उसने अपने पति हसन और भाई तारिक शेख के साथ मिलकर अरबाज से फिरौती मांगने और उसकी हत्या (Mumbra Murder Case) का प्लान बनाया था। आरोपियों ने अरबाज को पैसे के बहाने वर्सोवा बुलाया। वहां पैसे नहीं मिलने पर उसे बांधकर प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पीटा गया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। दिल तब दहल गया जब आरोपियों ने हत्या के बाद पुलिस से नाचने के लिए शव को एक हरे रंग के ड्रम में भरकर मुंब्रा के सुनसान नाले में फेंक दिया।

मोबाइल लोकेशन ने खोला राज

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर केस (Mumbra Murder Case) पर्दाफाश करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रेमिका मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति हसन और उसका साथी मुजम्मल पठान फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

 

ये भी पढ़ें