Valentine Noida Couple suicide : “मेरी मौत की जिम्मेदार रेखा है…”वैलेंटाइन डे पर 15 साल के प्यार का अंत , कार में पहले प्रेमिका को मारी गोली और फिर…

Ads

नोएडा के सेक्टर 107 में वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी–प्रेमिका के खून से लथपथ शव कार में मिले। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बॉयफ्रेंड ने पहले गर्लफ्रेंड को गोली मारी और फिर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 07:10 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 07:42 PM IST

Valentine Noida Couple suicide / Image Source : X / IBC24

HIGHLIGHTS
  • वैलेंटाइन डे पर कपल ने कार में किया सुसाइड
  • पहले बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को गोली मारी, फिर खुद को गोली मार कर जान दी
  • शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और जांच शुरू कर दी।

नोएडा: Valentine Noida Couple suicide आज जहाँ देशभर में लोग वैलेंटाइन डे मना रहे हैं, वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर 107 में एक खड़ी कार के भीतर प्रेमी जोड़े के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पहले बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

कार में मिला सुसाइड नोट और हथियार

मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 107 स्थित दादरी रोड पर पिलर नंबर 84 के पास एक टाटा एल्ट्रोज़ कार खड़ी मिली थी। Valentine’s Day Crime Noida स्थानीय लोगों और एक डिलीवरी बॉय ने कार के भीतर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुँची, तो कार अंदर से लॉक थी। शीशा तोड़कर जब पुलिस अंदर दाखिल हुई, तो देखा कि युवक और युवती के शव पड़े थे और युवक के हाथ में एक पिस्टल थी।

दिल्ली से गायब था युवक

प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जो नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र की निवासी थी। Sumit Rekha Suicide Car वहीं, युवक का नाम सुमित बताया जा रहा है, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, युवक की मिसिंग रिपोर्ट पहले ही दिल्ली में दर्ज कराई जा चुकी थी। युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को खत्म कर लिया।

बेवफाई का आखिरी मैसेज

पुलिस को शुरुआती जांच में सुमित के फोन से एक वॉट्सऐप मैसेज मिला है, जिसमें उसने लिखा था कि वह और रेखा पिछले 15 साल से रिलेशनशिप में थे। सुमित का आरोप था कि रेखा ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही थी। मैसेज में उसने लिखा, “मेरी मौत की जिम्मेदार रेखा है… उसने मुझे धोखा दिया है।” फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर हर एंगल से मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

यह घटना कहाँ हुई?

नोएडा, सेक्टर 107, दादरी रोड के पास।

मृतक कौन हैं?

युवती और युवक का विवरण गोपनीय रखा गया है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है।