#SarkaronIBC24: नक्सल ऑपरेशन पर सियासी पारा हाई, सरकार की मंशा पर सवाल क्यों खड़े कर रही कॉग्रेस? जानें
Political temperature is high on Naxal operation: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जैसे-जैसे अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रही है… नक्सल ऑपरेशन पर सियासत भी तेज होती जा …

रायपुर: #SarkaronIBC24 , सरकार की शुरुआत छत्तीसगढ़ के कर्रगुट्टा की पहाड़ियों पर चल रहे नक्सल ऑपरेशन से...बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से जवान मोर्चे पर डटे हैं.. इसे नक्सलसियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है... नक्सलियों का खात्मा नजदीक है.. लेकिन जैसे-जैसे ये ऑपरेशन जोर पकड़ा रहा है... प्रदेश का सियासी पारा हाई होता जा रहा है... कांग्रेस भले इस ऑपरेशन का समर्थन कर रही है.. लेकिन वो सरकार की मंशा पर सवाल भी खड़े कर रही है.. बड़ा सवाल ये है कि नक्सलवाद का खात्मा तो सब चाहते हैं.. तो फिर इस पर सियासत क्यों हो रही है....
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जैसे-जैसे अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रही है... नक्सल ऑपरेशन पर सियासत भी तेज होती जा रही है... जिसकी ताजा मिसाल है... छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से X पर जारी किया गया ये कार्टून पोस्टर.. जिसमें गौतम अडाणी और प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम को दिखाया गया है... अडानी दूरबीन लिए खड़े दिखाई दे रहे है वही उनके सामने दोनों उपमुख्यमंत्री हाथ जोड़कर खड़े हैं..
इस कार्टून पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने इशारों-इशारों में ये सवाल उठाया कि क्या नक्सलियों का सफाया किसी खास मकसद से किया जा रहा है... कांग्रेस ने इस कार्टून के साथ ही X पर लिखा छत्तीसगढ़ महतारी की आड़ में बाप का कर्ज उतारने लगे..आखिर भाजपा का मकसद क्या है !!.. नक्सल की आड़ में बस्तर साफ.. आदिवासियों का अबूझमाड़ साफ.. अडानी-आर्सेलर का कर्जा माफ.. जल जंगल जमीन का रास्ता साफ"
कांग्रेस के इस पोस्ट के बाद बीजेपी भी शांत नहीं बैठी बल्कि इसी पोस्ट की रिपोस्ट करते हुए X पर लिखा.. नक्सलियों के खात्मे की पीड़ा कांग्रेस को जमकर हो रही है, नक्सलियों के जरिये उगाही करने वाली कांग्रेस का ये दुख यदा-कदा उनके टाइम लाइन में दिख ही जाता है। और सभी जानते हैं अडानी ग्रुप को सबसे बड़ा काम छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने ही दिया था..
read more: मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में शहबाज शरीफ ने कहा: पहलगाम हमले से पाक का कोई संबंध नहीं
नक्सल ऑपरेशन और गौतम अडाणी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में सियासी अदावत सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है.. बल्कि जुबानी जंग भी जोरों पर है... पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने नक्सल ऑपरेशन को लेकर पूछा कि क्या बस्तर को उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए तैयार किया जा रहा है...
अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री ने कहा कि नक्सल समस्या का समाधान हर कोई चाहता है.. लेकिन आदिवासियों और बस्तर के बर्बादी के तर्ज पर नहीं.. पहले भी कई बार कहा गया कि नक्सल समस्या 1 साल में खत्म हो जाएगा.. हो सकता है अडानी के लिए बस्तर साफ किया जा रहा हो या सच में नक्सलियों का खत्म चाह रहे हो
कांग्रेस ने नक्सल ऑपरेशन पर सवाल उठाए तो बीजेपी ने भी पलटवार किया.. कांग्रेस पर नक्सलियों की भाषा बोलने का आरोप लगाया...
read more: बाबिल ने पुन: शुरू किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, कहा- वीडियो की व्यापक रूप से गलत व्याख्या की गई
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गौतम अडाणी के खिलाफ मुखर रहे हैं.. छ्त्तीसगढ़ कांग्रेस राहुल गांधी की ही लाइन पर चल रही है...चंद दिनों पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे लेकर कांग्रेस पर तंज कस चुके हैं.. 2 मई को पीएम मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम के विझिनजाम सीपोर्ट का उद्धाटन किया था तब मंच पर पीएम के साथ उद्योगपति गौतम अडाणी, केरल के सीएम पिनराई विजयन और कांग्रेस सांसद शशि थरुर भी मौजूद थे.. तब पीएम ने कहा था कि ये कार्यक्रम कई लोगों की नींद उड़ाने वाला है...
कांग्रेस में भले गौतम अडानी का विरोध खत्म नहीं हो रहा हो लेकिन ये भी सच है कि कांग्रेस के सहयोगी दलों से गौतम अडाणी की नजदीकी और स्वीकार्यता बढ़ती जा रही है... चाहे वो INDIA गठबंधन के सदस्य केरल सीएम पिनराई विजयन हो या फिर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन.. ऐसे में बड़ा सवाल ये की गौतम अडाणी के नाम पर नक्सल ऑपरेशन पर सवाल खड़े कर कांग्रेस आखिर क्या साबित करना चाह रही है...
सौरभ सिंह परिहार आईबीसी24 रायपुर
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Political temperature is high on Naxal operation, why is Congress raising questions on the intention of the government? Know here
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm