Samosa Tray Viral Video / Image Source : X
नई दिल्ली : Indian Railway Vendor Video सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं, कभी खाने का तो कभी रेलवे के सफ़र का। लेकिन इस समय एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर रेल यात्रियों के होश उड़ गए हैं। ट्रेन में सफ़र के दौरान खान-पान की शुद्धता और साफ-सफाई पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए एक वेंडर का बेहद चौकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक रेलवे वेंडर यात्रियों को परोसने के लिए रखे गए समोसे की ट्रे पर बेहद आराम से अपना पैर रखे हुए है। रमेश तिवारी नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पूरे वाकये का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
सोशल मीडिया यूजर रमेश तिवारी द्वारा ‘X’ पर साझा किए गए इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब रेलवे के खान-पान प्रबंधन और वेंडर्स की मनमानी पर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं। ट्रेन यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले इस वेंडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
🚨Train Shocker: Railway Vendor Caught Resting Leg Over Samosa Tray
This viral video exposes a railway vendor casually resting his bare leg directly over a tray of samosas meant for passengers. This gross violation of basic hygiene is a serious health hazard pic.twitter.com/jRrzgXwb3Y
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) May 26, 2026