Sourav Ganguly on West Bengal Election Result/Photo Credit: IBC24
Sourav Ganguly on West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे कल आएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच कल 77 मतगणना केन्द्रों पर वोटों की गिनती जाएगी। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतगणना केन्द्रों पर सभी तैयारी पूरी हो गई है। पहले, डाक से प्राप्त मतपत्रों की गिनती की जाएगी। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीनों के मतों की गिनती होगी।
सीएम ममता या पीएम मोदी? बंगाल चुनाव में किसे मिलेगी जीत? इस सवाल पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly on West Bengal Election Result) ने चुनावी नतीजों से सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि नतीजे क्या होंगे, यह न तो ममता दीदी जानती हैं और न ही मोदी जी। उन्होंने कहा इसका जवाब तो स्वयं मां दुर्गा भी नहीं दे सकतीं। गांगुली के इस बयान ने बंगाल में सियासी हलचल पैदा कर दी है।
सौरव गांगुली (Sourav Ganguly on West Bengal Election Result) ने कहा कि, 4 मई सोमवार को ईवीएम नहीं खुलती तब तक कुछ भी कहना असंभव है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि इस चुनाव का नतीजा क्या होगा, यह स्वयं मां दुर्गा भी नहीं बता सकतीं। सौरव गांगुली ने साफ तौर पर कहा कि जीत-हार के बारे में न तो ममता बनर्जी कुछ बता सकती हैं और न ही नरेंद्र मोदी।