Sunil Narine 200 IPL Wickets: सुनील नरेन ने आईपीएल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Ads

Sunil Narine 200 IPL Wickets: सुनील नरेन ने आईपीएल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 06:42 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 07:30 PM IST

Sunil Narine 200 IPL Wickets/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने
  • 201 विकेट, सभी KKR के लिए
  • नरेन का शानदार प्रदर्शन

Sunil Narine 200 IPL Wickets: आईपीएल 2026 के बीच कोलकाता नाईट राइडर्स के स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन बड़ा कारनामा किया है। IPL का 45वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया था। इस मैच में अपनी धारदार गेंदबाजी से सुनील नरेन एक खास लिस्ट में शामिल हो गए है, उनसे पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। लेकिन बतौर विदेशी खिलाड़ी 200 विकेट लेने वाले नरेन (Sunil Narine 200 IPL Wickets) पहले गेंदबाज हैं।

ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी 

मैच में सुनील नरेन ने 4 ओवर में 31 रन दिए और 2 विकेट झटके। उन्होंने साहिल अरोड़ा और ईशान किशन का बड़ा विकेट लिया। साहिल के विकेट के साथ नरेन ने आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। 197 आईपीएल मैचों (Sunil Narine 200 IPL Wickets) में अब नरेन के नाम 201 विकेट हो गए हैं। वह आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।

2012 से हैं केकेआर का हिस्सा

खास बात यह है कि नरेन (Sunil Narine 200 IPL Wickets) ने अपने सभी 201 विकेट सिर्फ कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हुए चटकाएं है। वह साल 2012 से लगातार केकेआर का हिस्सा हैं। आईपीएल इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने एक ही टीम के लिए 200 विकेट पूरे किए हों।

165 रनों पर आउट हुई थी SRH

सुनील नरेन (Sunil Narine 200 IPL Wickets) की इस शानदार गेंदबाजी के चलते सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मैच में 19 ओवर में 165 रन पर ढेर हो गई। नरेन के अलावा वरुण चक्रवर्ती ने भी 3 विकेट, कार्तिक त्यागी 2 विकेट, वैभव अरोरा, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट लिए।

 

सुनील नरेन ने IPL में 200 विकेट कब पूरे किए?

IPL 2026 के 45वें मैच में SRH के खिलाफ उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

क्या कोई और विदेशी खिलाड़ी 200 विकेट ले चुका है?

नहीं, सुनील नरेन पहले विदेशी गेंदबाज हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

IPL में 200 विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाज कौन हैं?

युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार।

नरेन ने कितने मैचों में 200 विकेट पूरे किए?

उन्होंने 197 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की।

नरेन किस टीम के लिए खेलते हैं?

वह 2012 से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं।