Home » Ibc24 Originals » ECI Likely to Announce Tamil Nadu and Four Other State Election Schedule Today
Tamil Nadu Assembly Election Date :तमिलनाडु में एक ही चरण में होगा मतदान! चुनाव आयोग ने जारी की तारीख, जानें किस दिन आएंगे नतीजे, अभी देखें पूरा शेड्यूल
Ads
Election Commission of India ने तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद अब वोटिंग की तारीखों और चुनावी चरणों पर सभी की नजरें टिकी हैं।
चेन्नई :Tamil Nadu Assembly Election Date भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के शेड्यूल की घोषणा कर दी है । चुनाव आयोग ने एक ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में तमिलनाडु समेत पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनावी कार्यक्रमों का ऐलान किया है। tamil nadu election schedule 2026 तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान संपन्न कराया जाएगा। आपको बता दें की तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर मतदान एक ही चरण में 23 अप्रैल 2026 को संपन्न कराया जाएगा
4 मई को घोषित किए जाएंगे नतीजे
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 में समाप्त हो रहा है। तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को पूरा हो रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए आयोग ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को 4 मई से पहले संपन्न करने का निर्णय लिया है। सभी पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे एक साथ 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।
राज्यों के हिसाब से मतदाता संख्या
तमिलनाडु: 5.67 करोड़
पश्चिम बंगाल: 6.44 करोड़
केरल: 2.70 करोड़
असम: 2.50 करोड़
पुडुचेरी: 9.44 लाख
पिछले बार क्या थे नतीजे ?
2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की बात करें तो यह एक बड़ा बदलाव लेकर आया था। चुनाव आयोग ने उस समय 26 फरवरी 2021 को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था और 6 अप्रैल 2021 को सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ था। (tamil nadu voting date 2026 ) उस समय एम. के. स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने शानदार जीत हासिल की थी, जिससे एआईडीएमके (AIADMK) का दस साल से चला आ रहा शासन खत्म हो गया था। इस जीत के साथ एम. के. स्टालिन तमिलनाडु के 12वें मुख्यमंत्री बने थे।