Telangana Murder News : क्या आप भी है नॉनवेज के शौकीन… तो हो जाइए सावधान! इस बात पर पत्नी ने उजाड़ा अपना सुहाग, पति को दी दर्दनाक मौत

Ads

Telangana Murder News : क्या आप भी है नॉनवेज के शौकीन तो हो जाइए सावधान! इस बात पर पत्नी ने उजाड़ा अपना सुहाग, पति को दी दर्दनाक मौत

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 01:58 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 02:07 PM IST

Telangana Murder News

HIGHLIGHTS
  • तेलंगाना में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप
  • नॉन-वेज न बनाने को लेकर हुआ झगड़ा
  • पत्नी ने धारदार हथियार से पति की हत्या की

Telangana Murder News : तेलंगाना के कामारेड्डी में एक मामूली घरेलू विवाद ने पति की जान ले ली, बताया जा रहा है कि पत्नी ने नॉन-वेज खाना नहीं बनाने पर हुए विवाद के बाद अपने पति को मौत के घाट उतारा दिया। इस घटना के बाद इलाके दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसर, यह घटना वाम्बे कॉलोनी की है। मृतक की पहचान कोदंडा शिवाजी के रूप में हुई है। जो अपनी पत्नी लक्ष्मी और दो छोटी बेटियों के साथ किराए के मकान में रहता था और मजदूरी करके अपना परिवार चलाता था।

इस बात पर हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात को पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ (Telangana Murder News)। शिवाजी ने नॉन-वेज खाना न बनाए जाने को लेकर नाराजगी जताई।

धारदार हथियार से हत्या

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर लक्ष्मी ने घर में रखे एक धारदार हथियार से शिवाजी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे गर्दन पर चोट लगाने से उसकी मौके पर ही मौत (Telangana Murder News) हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी पत्नी लक्ष्मी को गरफ्तार कर लिया है।

इन्हे भी पढ़ें

यह घटना कहां की है?

यह घटना तेलंगाना के कामारेड्डी जिले की वाम्बे कॉलोनी की है।

हत्या की वजह क्या बताई जा रही है?

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, नॉन-वेज खाना न बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था।

आरोपी कौन है?

मृतक की पत्नी लक्ष्मी को आरोपी बताया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक कौन था?

मृतक की पहचान कोदंडा शिवाजी के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था।

पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

शीर्ष 5 समाचार