BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Uttarpradesh News: मरीजों को गुंडों ने अस्पताल में घुसकर लाठी-डंडे से मारा, पुलिस की मौजूदगी में किया हमला, वीडियो हो रहा वायरल…

उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला जिला अस्पताल का …

Uttarpradesh News

Uttarpradesh News

muskan mishra
Published: 04 Oct 2025 | 1:00 pmModified: 04 Oct 2025 | 1:00 pm
HIGHLIGHTS
  1. शामली जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों पर हमला।
  2. घटना सीसीटीवी में कैद, अस्पताल में अफरा-तफरी।
  3. हमलावर लाठी लेकर इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचा।

Uttarpradesh News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला जिला अस्पताल का है, जहां भर्ती दो घायल मरीजों पर इमरजेंसी वार्ड में ही खुलेआम लाठी-डंडों से हमला किया गया। यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, और अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। घटना शुक्रवार की है, जब बाबरी क्षेत्र में हुए एक जमीन विवाद की रंजिश अस्पताल तक पहुंच गई।

यह है पूरा मामला

दरअसल, बाबरी थाना क्षेत्र में 310 मीटर जमीन को लेकर गुरुवार को दो पक्षों, शमशाद और नूरहसन के बीच संघर्ष हुआ था। इस झगड़े में शमशाद पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि नूरहसन पक्ष के दो बेटे, फुरकान और इरफान को भी चोटें आईं। शमशाद पक्ष के गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि नूरहसन के दोनों बेटों को इलाज के लिए शामली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Uttarpradesh News: शुक्रवार को जैसे ही लोग अस्पताल में सामान्य इलाज की उम्मीद कर रहे थे, तभी एक नया मोड़ आया। आरोप है कि शमशाद पक्ष के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर अस्पताल में घुस आए। उनमें से एक दबंग युवक इमरजेंसी वार्ड में दाखिल हुआ और दोनों घायल भाइयों पर हमला बोल दिया। हाथ में लाठी लेकर आए आरोपी ने वार्ड में ही ताबड़तोड़ वार करने की कोशिश की, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हमलावर को धर-दबोचा। हालांकि अस्पताल के बाहर मौजूद उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद आदर्श मंडी थाने की पुलिस ने आरोपी को बाबरी थाना क्षेत्र का मामला बताकर अपने कंधों से जिम्मेदारी झाड़ दी और आरोपी को बाबरी पुलिस के हवाले कर दिया।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी हरकतें

Uttarpradesh News: गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब शामली जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आई हो। पहले भी इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों और स्टाफ से अभद्रता और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही मेडिकल स्टाफ ने सुरक्षा की मांग को लेकर काम का बहिष्कार कर धरना भी दिया था।

read more: PM Narendra Modi News: पीएम मोदी ने युवाओं और छात्रों को दी बड़ी सौगात, 62,000 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का किया शुभारंभ

read more: Pilibhit Accident News: पीलीभीत में दो भीषण सड़क हादसे, हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग बुरी तरह घायल...

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बाबरी में ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसकी रंजिश अस्पताल तक पहुंची।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Uttar Pradesh News: Goons entered the hospital and beat patients with sticks

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm