Vaibhav Suryavanshi IPL 2026/Photo Credit: IBC24
Vaibhav Suryavanshi IPL 2026 : आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ में वैभव ने मात्र 16 गेंदों में तूफानी बैटिंग करते हुए 43 रन बनाए, उनके बल्ले से 3 चौके और 5 छ्क्के आए और स्ट्राइक रेट 268.75 का रहा।
वहीं अब वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास में सबसे तेज किसी सीजन में 400 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह महज 167 गेंदों में 400 रन बनाए है। उन्होंने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने IPL 2019 में 188 गेंदों में 400 रन पूरे किए थे।
वैभव ने अब तक 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 छक्के जड़ दिए हैं। वह बहुत जल्द 100 छक्कों का आंकड़ा छू सकते हैं। वह वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 T20 छक्के पूरे किए थे।
The 🚁🚁🚁 arrived thrice tonight. pic.twitter.com/9yUuW8LDDq
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 28, 2026
ऑरेन्ज कैप पर वैभव का कब्जा
IPL 2026 में भी वह 9 मैचों में 400 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर है। स्थान पर 380 रन के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं। दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 358 रन के साथ तीसरे, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 351 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं। सनराइजर्स के ही हेनरिक क्लासेन 349 रन के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
From Jai to Soorya – the Orange Cap stays Pink tonight 💗😋pic.twitter.com/dAEJaDniUy
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 28, 2026
IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻