Home » Ibc24 Originals » Vande Bharat News: A Special "Pet Box" for Pets on Vande Bharat! Now Your Pets Can Be Your Travel Companions—Discover This Exciting New Update
Vande Bharat News: वंदे भारत में Pet के लिए स्पेशल “Pet Box”! अब पालतू जानवर भी बनेंगे आपके सफर के साथी, जानें क्या है यह नई खुशखबरी
Ads
Vande Bharat News: Pet Lovers के लिए खुशखबरी! वंदे भारत में पेट्स के लिए खास इंतजाम, अब वेकेशन पर साथ चलेगा आपका वफादार.. यहां जान लें कैसे बुक करें 'पेट बॉक्स'?
Vande Bharat News: वर्त्तमान समय में, घर में पालतू जानवर पालना एक लोकप्रिय शौक बन गया है। यदि कहीं घूमने जाने का प्लान हो, तो (Pet Lovers) पेट्स को घर पर छोड़ने के बजाय, परिवार के सदस्य की तरह साथ ले जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी पेट पेरेंट (Pet Parent) हैं और अपने पालतू जानवर के साथ सफर करना चाहते हैं, तो यह खुशखबरी आपके लिए है..
वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में अब पालतू जानवरों (Pets) के लिए खास ‘पेट बॉक्स’ (Pet Box Service) शुरू हो गई है। यात्री अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित ट्रेन में ले जा सकते हैं, पर इसके लिए रेलवे द्वारा बनाए गए नियमों को मानना बहुत जरूरी है। जान लें, क्या है “पेट बॉक्स सेवा)?
वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में पालतू जानवरों (Pets- विशेषकर कुत्तों और बिल्लियों) के सुरक्षित परिवहन हेतु विशेष मेटल पेट बॉक्स की व्यवस्था की गई है यह मेटल बॉक्स सिर्फ जानवरों के ट्रांसपोर्ट हेतु ही है। ये बॉक्स ट्रेन के दोनों सिरों पर लगे होते हैं, जिन्हें यात्री कोच से अलग रखा जाता है और पेट्स (Pets) सफर के दौरान इन सुरक्षित डिब्बों में ही सफर करेंगे।
इससे स्पष्ट होता है कि पालतू जानवरों को यात्री केबिन या सीट के पास ले जाने की इजाजत नहीं है ध्यान रखें कि यह सुविधा अभी केवल चुनिंदा वंदे भारत स्लीपर रूट्स पर ही मिल रही है इसलिए यात्रा से पूर्व कृपया अपने प्रस्थान स्टेशन (Departure Station) पर इस जानकारी की पुष्टि (confirm) कर लें।
कौन उठा सकता है इस सेवा का लाभ?
जिनकी टिकट कन्फर्म है, सिर्फ वही पेट बुक करा सकते हैं।
RAC या वेटिंग टिकट वालों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।
पेट बुकिंग के लिए, आप एक PNR पर सिर्फ एक ही जानवर बुक कर सकते हैं।