Home » Ibc24 Originals » Women's honor ceremony in Bhilai, actress Jayapradha and Urmila Matondkar gave a special message to women
Women’s Day : भिलाई में महिला सम्मान समारोह, अभिनेत्री जयाप्रदा और उर्मिला मातोंडकर ने महिलाओं को दिया खास संदेश
Ads
Women's Day : होटल में हुए इस कार्यक्रम में तीन हजार से ज्यादा महिलाओं को अभिनेत्री जयाप्रदा, उर्मिला मातोड़कर सहित मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने सम्मानित किया।
भिलाई: Women’s Day, प्रदेश का सबसे बड़े महिला सम्मान समारोह का आयोजन भिलाई के वैशालीनगर विधानसभा में किया गया। एक होटल में हुए इस कार्यक्रम में तीन हजार से ज्यादा महिलाओं को अभिनेत्री जयाप्रदा, उर्मिला मातोड़कर सहित मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं विधायक रिकेश सेन ने कहा कि महिलाओं के बिना पूरी दुनिया अधूरी है।
Women’s Day, उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही है। यहां उन्होंने हर उस महिला को सम्मानित करने की कोशिश की है जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। कार्यक्रम को अभिनेत्री जयाप्रदा, उर्मिला मातोड़कर और सीएम साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने भी संबोधित किया।