Home » Indian Railways » Train Cancelled in MP-CG: Railways Canceled 20 Trains of Madhya Pradesh and Chhattisgarh
Train Cancelled in MP-CG : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के रेल यात्री ध्यान दें.. 2 दिसंबर तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, इन गाड़ियों के बदले गए रूट, देखें सूची
Ads
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के रेल यात्री ध्यान दें.. Train Cancelled in MP-CG: Railways Canceled 20 Trains of Madhya Pradesh and Chhattisgarh
भोपालः Train Cancelled in MP-CG मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अब आपको छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश या मध्यप्रदेश के छत्तीसगढ़ आने के लिए अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। दरअसल, रेलवे ने 23 नंबवर से एमपी और सीजी के बीच चलने वाली कई गाड़ियों को रद्द कर दिया है। ये गाड़ियां 2 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। विकास कार्यों के चलते रेलवे ने यह फैसला लिया है। इससे पहले कई गाड़ियों को रद्द किया गया था।
Train Cancelled in MP-CG रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा आधारभूत संरचना विकास के तहत बिलासपुर-कटनी सेक्शन पर तीसरी रेल लाइन जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. इसी कारण रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ कई कईयों के मार्ग को बदल दिया है। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें प्रमुख रूप से नर्मदा एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस, दुर्ग एक्सप्रेस,रीवा चिरमिरी एक्सप्रेस शामिल है।