Mandla Blind Murder Case / Image Source : FILE / AI
मंडला: Mandla Blind Murder Case : मध्य प्रदेश के मंडला जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र के लिमरुआ गांव में हुए एक युवक के ब्लाइंड मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यहाँ जादू-टोने के शक में एक पड़ोसी ने ही युवक की हत्या कराने के लिए आरोपियों को 1 लाख 20 हजार रुपये की सुपारी दी थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरी वारदात 22 जून की रात को अंजाम दी गई थी।Madhya Pradesh Crime Breaking Newsआरोपी गांव में आई एक बारात के बीच से युवक को अपने साथ लेकर गए। इसके बाद आरोपियों ने युवक का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को एक नाले में फेंक दिया।
मामले की जांच करते हुए बम्हनी थाना पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता (पड़ोसी) सहित वारदात में शामिल सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।