BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Indore News: पहले पत्नी के अश्लील वीडियो बनाए, फिर अपनी बहन संग मिलकर करने लगा ऐसा काम, महिला ने किया युसुफ खान की करतूत का खुलासा

Indore News: पहले पत्नी के अश्लील वीडियो बनाए, फिर अपनी बहन संग मिलकर करने लगा ऐसा काम, महिला ने किया युसुफ खान की करतूत का खुलासा

Indore News, Indore religious conversion case, Indore woman complaint, forced conversion India, Yusuf Khan case Indore, interfaith marriage issue, Indore blackmail case, mental harassment Indore,

Indore News, Indore religious conversion case, Indore woman complaint, forced conversion India, Yusuf Khan case Indore, interfaith marriage issue, Indore blackmail case, mental harassment Indore,

tikesh Kumar
Published: 21 Aug 2025 | 11:23 pmModified: 21 Aug 2025 | 11:23 pm
HIGHLIGHTS
  1. नाम बदलकर शादी, जबरन धर्म परिवर्तन,
  2. ननंद संग धर्म परिवर्तन का दबाव,
  3. पति-ननंद के खिलाफ मामला दर्ज,

इंदौर : Indore News:  मुंबई की एक महिला ने अपने पति और ननद पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने और ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने 20 अगस्त 2025 को इंदौर के तुकोगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एडवरटाइज़िंग के क्षेत्र में काम करती है और वर्ष 2004 से यूसुफ़ ख़ान नामक युवक जिसने शुरुआत में अपना नाम 'रोमी' बताकर खुद को हिंदू बताया था, के संपर्क में थी। दोनों के बीच संबंध बने और उन्होंने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद एमटीवी में दोनों साथ काम करने लगे। तभी महिला को पता चला कि 'रोमी' का असली नाम यूसुफ़ है और वह मुसलमान है।

Read More : बिना MIC मंजूरी के गलियों के बदले नाम, IBC24 की खबर पर नगर निगम ने हटाया बोर्ड, अब पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

Indore News:  इसके बाद युवती ने आरोपी से रिश्ता खत्म करने की बात कही, तो आरोपी ने महिला को बहला-फुसलाकर कहा कि वह कभी भी उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर नहीं करेगा और उसे उसके धर्म के अनुसार ही जीने देगा। बाद में वर्ष 2010 में दोनों ने विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत औपचारिक विवाह भी किया। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद और बेटे ऐरन का जन्म 2011 में होने के पश्चात, उसके पति यूसुफ़ और ननद गुलबानू ख़ान ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने और बुरक़ा पहनने का दबाव बनाना शुरू किया। महिला के अनुसार उसकी इच्छा के विरुद्ध बेटे का ख़तना भी कर दिया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि पति और ननद के दबाव में उसे अपने नाम के साथ 'ख़ान' जोड़ने और मांसाहारी भोजन पकाने के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, गालियाँ दी गईं और शारीरिक चोट पहुँचाई गई।

Read More : ईडी कोर्ट का बड़ा फैसला, आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसा मृतक कर्मचारी का परिवार, पत्नी, बेटे और बहू को इतने साल की सजा

Indore News:  पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि यूसुफ़ ने उसके अश्लील वीडियो और फ़ोटो बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी। साथ ही, पति ने धमकी दी कि यदि उसने विरोध किया तो वह उसका बेटा छीन लेगा और उसे जान से मार देगा। महिला ने बताया कि डर के कारण वह अब तक पुलिस में शिकायत नहीं कर पाई थी। 27 जुलाई 2024 को वह अपने भाई के रिसेप्शन में शामिल होने के बहाने बेटे के साथ इंदौर आ गई और अब जाकर उसने हिम्मत जुटाकर पूरा मामला अपने परिवार को बताया और थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी यूसुफ़ ख़ान और उसकी बहन गुलबानू ख़ान के ख़िलाफ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: "इंदौर धर्म परिवर्तन मामला" एक मुंबई निवासी महिला ने दर्ज कराया है, जो एडवरटाइजिंग क्षेत्र में काम करती है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Husband made pornographic video of wife

शहर की खबरें
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत

01 Oct 2026 | 10:25 am