BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Indore Couple Missing: शिलांग में लापता MP का कपल! CM मोहन यादव ने मेघालय CM से की बात, मिला ये आश्वासन

शिलांग में लापता MP का कपल! CM मोहन यादव ने मेघालय CM से की बात…Indore Couple Missing: MP couple missing in Shillong! CM Mohan

Indore Couple Missing | Image Source | IBC24

Indore Couple Missing | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 27 May 2025 | 6:32 pmModified: 27 May 2025 | 6:34 pm
HIGHLIGHTS
  1. नवविवाहित दंपति शिलांग में रहस्यमयी ढंग से लापता!
  2. सीएम मोहन यादव ने मेघालय CM से की बात
  3. जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

इंदौर: Indore Couple Missing: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरसल नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी हनीमून के दौरान शिलांग में रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए हैं। अब इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सीधे मेघालय के सीएम से बात की और मामले में त्वरित तथा प्रभावी हस्तक्षेप का अनुरोध किया। जिसपर मेघालय सीएम ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इस मामले पर राज्य के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चिंता जताई और दंपति की सकुशल वापसी की कामना की है।

Read More : Raipur News: राजधानी के सरकारी राशन दुकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई चोरों की करतूत, पुलिस जाँच में जुटी

Indore Couple Missing: बता दें की राजा रघुवंशी इंदौर में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं। उनकी शादी 11 मई 2025 को सोनम रघुवंशी से धूमधाम से हुई थी। शादी के महज नौ दिन बाद 20 मई को दोनों हनीमून के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान वे बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे और वहां मां कामाख्या देवी के दर्शन किए। 23 मई को दंपति शिलांग के ओसरा हिल्स क्षेत्र में थे जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Read More : Balrampur Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! इस जिले में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 100 से अधिक गांवों में ब्लैकआउट

Indore Couple Missing: स्थानीय लोगों को ओसरा हिल्स क्षेत्र के पास एक खाई के किनारे लावारिस हालत में एक एक्टिवा स्कूटर मिली जो नवदंपति की बताई जा रही है। यह दृश्य देखकर किसी अनहोनी की आशंका और गहराती जा रही है। परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस से संपर्क करने के बावजूद त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मदद की गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। अब इंदौर और शिलांग पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: फिलहाल राजा और सोनम रघुवंशी की खोज जारी है। इंदौर और शिलांग पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है और ओसरा हिल्स के पास लावारिस मिली एक्टिवा स्कूटर की जांच की जा रही है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Indore Couple Missing: MP couple missing in Shillong! CM Mohan Yadav spoke

शहर की खबरें
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत

01 Oct 2026 | 10:25 am